{"_id":"64a08e81d78b42a2b401a159","slug":"in-the-name-of-sending-america-cousins-cheated-a-person-of-rs-60-lakh-panipat-news-c-244-1-sknl1015-1774-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अमेरिका भेजने के नाम पर सगे मौसा-मौसी ने व्यक्ति से ठगे 60 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अमेरिका भेजने के नाम पर सगे मौसा-मौसी ने व्यक्ति से ठगे 60 लाख रुपये
विज्ञापन
मतलौडा। गांव कुराना के रहने वाले एक व्यक्ति से उसके सगे मौसा-मौसी ने अमेरिका भेजने के नाम पर 60 लाख रुपये की ठग कर ली। उसे टिकट कराकर दूसरे देश भेज दिया, जहां से वह तीन माह बाद अपनी टिकट कराकर वापस भारत लौटा। उसने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत मतलौडा थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव कुराना निवासी राजवीर ने बताया कि सुरेंद्र व सरोज उसके मौसा-मौसी है। मौसा सुरेंद्र एजेंट है, वह लोगों को विदेश भेजता है। मौसा ने उसे भी अमेरिका भेजने का झांसा दिया। उसे 60 लाख रुपये इंतजाम करने को कहा। उसने 60 लाख रुपये मौसा को दे दिए। मौसा ने उसे अक्टूबर 2022 में गुयाना देश का वीजा लगवाकर भेज दिया। उसे कहा कि वहां से उसे अमेरिका का वीजा लगवा देगा। जब वह आजरबाइजान देश में पहुंचा तो उसे आगे की टिकट नहीं मिली। तीन माह बाद इंतजार कर अपने रुपयों से टिकट कराकर वापस भारत आ गया। उसने अपने रुपये वापस मांगे तो वह टालने लगा, फोन किया तो उठाने बंद कर दिया। कुछ दिनों बाद मौसा ने रुपये देने से इंकार कर दिया।