फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In Nangla Par, the CIA-1 in-charge bought land worth Rs 2.5 crore for Rs 75 lakh and called to say he had carried out five encounters.

Panipat News: नंगला पार में सीआईए-वन प्रभारी ने ढाई करोड़ की जमीन 75 लाख में खरीदी, फोन कर कहा कर चुका हूं पांच एनकाउंटर

Sat, 25 Oct 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 25 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
In Nangla Par, the CIA-1 in-charge bought land worth Rs 2.5 crore for Rs 75 lakh and called to say he had carried out five encounters.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत की सीआईए-वन के इंस्पेक्टर संदीप चहल नंगला पार गांव में दो भाइयों की विवादित जमीन लेने और फोन पर धमकी देने के मामले में फंस गए हैं। आरोप हैं कि इंस्पेक्टर ने सड़क के साथ लगती करीब ढाई करोड़ कीमत की जमीन मात्र 75 लाख रुपये में ली है। अब खुद को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट होने की बात कहकर धमकी दे रहा है। आरोप हैं कि इंस्पेक्टर और पीड़ित के बेटे की 20:29 मिनट की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग हैं। जिसमें इंस्पेक्टर बार-बार गोली मारने और खुद को एनकाउंटर कर देने की बात कह रहा है। उनके साथ सिवाह गांव के दो लोगों के भी नाम आ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने शिकायत और रिकॉर्डिंग सुनने के तुरंत बाद सीआईए-वन के प्रभारी संदीप चहल को लाइन हाजिर कर दिया और इसकी जांच डीएसपी आत्माराम को दी है। वहीं सीआईए-वन के इंचार्ज का अतिरिक्त कार्यभार सीआईए-थ्री के प्रभारी विजय को दिया है।
नंगला पार के रामफल ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह को शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनको तीन दिन पहले हादसा होने का खतरा था। सीआईए-वन के इंस्पेक्टर संदीप चहल ने उनके लड़के राजन का एनकाउंटर करने की तैयारी कर ली थी। उन्होंने दो भाइयों के जमीन विवाद में बीच में आकर करीब ढाई करोड़ रुपये की ढाई एकड़ जमीन 75 लाख में ले ली। उनके बेटे राजन के एनकाउंटर की बात फूट गई। उन्होंने समालखा विधायक मनमोहन सिंह भड़ाना से बात की। थाना प्रभारी संदीप को इस मामले से दूर रहने की कही थी।
विज्ञापन


रिश्तेदारी निकाल कर मामा-भांजे का रिश्ता जोड़ा
रामफल ने बताया कि सीआईए प्रभारी संदीप चहल ने उनके साथ मामा-भांजे की रिश्तेदारी निकाली और राजन को भांजा कहकर फोन किया। उन्होंने दिवाली के त्योहार पर इन सब बातों को नजरअंदाज कर दिया। राजन भैया दूज पर अपनी बहन के पास हरिद्वार गया था। इंस्पेक्टर संदीप ने चार-पांच बार फोन किए। इसके बाद वीरवार देर रात साढ़े 12 से एक बजे के बीच संदीप ने राजन को सरकारी नंबर से फोन किया। उनके साथ सिवाह गांव के संदीप और राहुल भी साथ थे। संदीप चहल ने दबंगता दिखाई और चार-पांच एनकाउंटर करने की धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने राजन को खो देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान को खाने तक के लाले, ये लाखों लगा रहे
रामफल ने सवाल उठाया कि एक किसान को आज दिनरात काम करने के बाद भी खाने तक के लाले पड़े हुए हैं। वहीं एक इंस्पेक्टर एक ही झटके में 75 लाख रुपये में जमीन खरीद लेता है। उन्होंने एसपी को न्याय की गुहार लगाई है और उनको कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों ने सीआईए प्रभारी से जान का खतरा बना हुआ है। वे आईजी और मुख्यमंत्री से सोमवार को मिलेंगे।

थानेदारी नहीं कर रहे हैं गुंडागर्दी
रामफल ने कहा कि इंस्पेक्टर संदीप थानेदारी नहीं गुंडागर्दी कर रहे हैं। वह पहले भी उनके लड़के राजन को धमकी दे चुका है। उन्होंने सनौली थाना में भी शिकायत दी है। दोनों भाइयों के बीच आकर झगड़े को तूल दे रहे हैं। कभी कहता है कि तेरा लड़का पिस्टल रखता है। राजन के साथ रहने वाला एक लड़का लाइसेंसी पिस्टल रखता है। इंस्पेक्टर संदीप कुछ भी कर सकता है। वह खुद को गुंडा बताता है।
पीड़ित और सीआईए-वन प्रभारी की 20:29 मिनट की वायरल ऑडियो
राजन : हां मामा, ये अच्छी बात है क्या मामा? तू के काम चला रहा है।
इंस्पेक्टर : बेटे तू बदमाशी दिखा रहा है। तेरे मामा ने सीआईए-वन का इंचार्ज नहीं मान रहा। तने माता की बेइज्जती कर दी। सीआईए-वन का इंचार्ज क्या होता है। तने फिर भी बदमाशी दिखा दी।
राजन : मैं बदमाशी नहीं दिखा रहा। तू इनको साथ बैठाकर हमको गाली दिलवा रहा। मेरे घर में बालक आने की कह रहे हैं। इनको घर में ही बड़ जाने दो।
इंस्पेक्टर : तने मेरी कल बेइज्जती कर दी। तेरी जमीन तो मन्नै लेनी नहीं। 75 लाख रुपये लगाकर मेरे रिश्तेदार ने जमीन ली है। मैं पुलिस लाइन के गेट पर खड़ा हूं। तू पानीपत का बदमाश है।
राजन : झगड़े की ही जमीन ली है। यार संदीप जमीन का कोई मेटर नहीं है। ये राहुल इतना बोल रहा। इंस्पेक्टर साथ है तभी तो इतना बोल रहा है। जमीन लो कोई दिक्कत नहीं है।
संदीप : जमीन को क्यों छोड़ दें। जमीन पर ही तो झगड़ा है। तने जमीन ली है तो अपनी जमीन का कब्जा लें। ये राहुल का मैटर क्या है। मैं आउंगा कब्जा लेने अब बता। नए बास के रमेश के साथ जमीन ले ली है। मैंने किसी को फोन नहीं किया। मेरे पास फोन किसका आया है? पीछे से इंस्पेक्टर ये जमीन मैंने ले ली।
राजन : मेरा जमीन पर मेरे काका के साथ झगड़ा है। मुझे सीआईए थाना में बुलाया। मेरी हिम्मत नहीं है सीआईए के इंस्पेक्टर के आगे कुछ बोलूंगा। ये राहुल आपके दम पर घर में घुसने की कह रहा है। मैंने आपको मामा मान लिया।
इंस्पेक्टर : मेरे आगे बदमाशी नहीं दिखानी चाहिए थी। मेरे आगे आ जाना। मैंने तेरे को अपना बेटा बोल दिया है। मैंने एनकाउंटर बहुत कर रखे हैं। महकमे आने से पहले मैं बदमाश रह चुका हूं।
राजन : मैंने पता है आप मुझे मार देंगे। राहुल को बीच में क्यों फंसा रहे हो। राहुल की वाइस रिकॉर्डिंग भेजूं क्या? मैं हर चीज की रिकॉर्डिंग ले रहा हूं। हर मिनट में इनको मामा बोल रहा। सीआईए-वन के इंचार्ज को उल्टा बोल दूंगा क्या? पुलिस लाइन के आगे किसने बुलाया है? मैं यहां नहीं हूं। मैं हरिद्वार बहन के यहां भैया दूज पर आया हूं।
इंस्पेक्टर : इंस्पेक्टर की जगह संदीप ने कहा कि यह जमीन मैं उतरवा रहा हूं। इंस्पेक्टर बोले मैंने तेरे चाचा की जमीन ले ली। हम कल कब्जा लेने आएंगे। राजन बीच में आया तो नुकसान हो जाएगा।
राजन : मैंने इतना कहा था कि मामा हमारे झगड़े की जमीन ले ली। हमने बस इतना ही कहा था। सिवाह जाकर राहुल के फोन करा रहे हैं। राहुल मुझे मार देगा और क्या करेगा?
इंस्पेक्टर : मैं पुलिस अफसर हूं, सीआईए-वन का इंचार्ज हैं। तू गुंडा है तो हम भी पुलिसवाले गुंडे बन जाएंगे। तने अपने चाचा पर गोली चलाई, मैंने कुछ नहीं किया। तू मरे, तेरा बाप मरे या चाचा मरे या खानदार मरे, मुझे कोई मतलब नहीं है।
राजन : मैंने अपने चाचा पर गोली नहीं चलाई। मैंने रिमांड पर आपके कहने पर हां भी भर ली। मैंने पता है मामा तेरे से बड़ा गुंडा कोई नहीं हूं। तू पुलिस में है।
इंस्पेक्टर : मैं गैंगस्टर रहा हूं। वरुण दहिया डीएसपी मेरा भाई है। गाली गलौज...., नाश कर दूंगा। इंस्पेक्टर बाद में रिश्तेदार पहले हूं। पीछे से संदीप कब्जा लूंगा। रोक लेना। म्हारे ऊपर गुंडा बन गया।

राजन : तू इंस्पेक्टर के पास बैठ कर यह बोल रहा हूं। शराब के नशे में कह रहे हो। अब ताे तड़के ही बात करेंगे।
:सीआईए-वन के प्रभारी संदीप के खिलाफ धमकी देने की शिकायत मिली है। इसमें प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले की जांच डीएसपी सिटी को दी है। इसमें निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article