{"_id":"67ae5543111480d7490ec33a","slug":"in-charandas-murder-case-police-found-the-bike-missing-from-the-crime-scene-panipat-news-c-36-1-sknl1017-137563-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चरणदास हत्या के मामले में वारदात स्थल से गायब बाइक पुलिस को मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चरणदास हत्या के मामले में वारदात स्थल से गायब बाइक पुलिस को मिली
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के सुंदर नगर में 61 वर्षीय चरणदास की हत्या मामले में वारदात स्थल से गायब मिली आखिरकार पुलिस को मिल गई है। चरणदास की यह बाइक पड़ाव थाने के पीछे फाटक के पास से लावारिस हालत में मिली। आखिर कौन इस बाइक को छोड़कर गया है इसका पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के इलाके में सेना के लगे सीसीटीवी को भी खंगालेगी। उधर, पुलिस इस हत्या को लेकर इलाके के कुछ लोगों के अलावा परिवार के सभी सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है ताकि हर एंगल से मामले की जांच की जा सके।
दरअसल, इस हत्या के बाद मृतक के बेटे सोनू ने पड़ाव थाना में दिए बयान में मछौंडा गांव निवासी बलजिंद्र सिंह पर हत्या के आरोप लगाए थे। इसके पीछे सोनू ने जमीन का विवाद बताया था। कहा था कि पिता चरणदास ने सुंदर नगर में एक दूसरा प्लॉट लिया था लेकिन उस कॉलोनी को मान्यता न मिलने के कारण वहां की सड़कों को उखाड़ दिया था। इसलिए बलजिंद्र से रुपयों का लेनदेन चल रहा था। 11 फरवरी को चरणदास का अपने ही प्लॉट में खून से सना शव मिला था।
चरणदास की हत्या के मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वारदात स्थल से गायब चरणदास की बाइक मिल गई है। अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
- इंस्पेक्टर धर्मवीर, थाना प्रभारी पड़ाव अंबाला