फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Improvement in Barana's sex ratio; three daughters honored.

Panipat News: बराना के लिंगानुपात में सुधार, तीन बेटियों को सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Improvement in Barana's sex ratio; three daughters honored.
प्रो. डॉ. सुमन आर्या को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते प्राचार्य जरनेल सिंह व अन्य। संस्थान - फोटो : संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बराना गांव ने बेहतर लिंगानुपात के मामले में नई मिसाल कायम की है। स्वास्थ्य विभाग की बेस्ट विलेज अवॉर्ड योजना के तहत गांव की 10वीं कक्षा की तीन मेधावी छात्राओं को कुल 1.50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना कर और बेहतर कार्य का आह्वान किया।
बुधवार को जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत संचालित बेस्ट विलेज अवॉर्ड स्कीम के अंतर्गत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटियां समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। उपायुक्त ने घोषणा की कि इन तीनों छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने हेतु साइकिल भी दी जाएगी।
विज्ञापन


बेहतर लिंगानुपात पर सम्मान
बेस्ट विलेज अवॉर्ड स्कीम के तहत जिस गांव का लिंगानुपात जिले में सबसे बेहतर रहता है, उस गांव की 10वीं कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को क्रमशः 50, 30 और 20 प्रतिशत के अनुपात में प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। वर्ष 2025-26 में सीएचसी खोतपुरा के अंतर्गत आने वाले बराना गांव का लिंगानुपात जिले में सर्वश्रेष्ठ रहा। इसके तहत 10वीं में प्रथम स्थान हासिल करने वाली आंचल को 75 हजार रुपये, खुशबू (द्वितीय) को 45 हजार और साक्षी (तृतीय) को 30 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed