फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Illegal play-way schools did not respond to the notice, department is strict

Panipat News: अवैध प्ले-वे स्कूलों ने नोटिस का नहीं दिया जवाब, विभाग सख्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Illegal play-way schools did not respond to the notice, department is strict
महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू बाला जानकारी देती हुई।
समालखा। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय समालखा ने क्षेत्र में संचालित प्ले-वे स्कूलों के खिलाफ सख्ती अपना ली है। करीब तीन महीने पहले कार्यालय द्वाराा 31 प्ले-वे स्कूलों को सात दिन का नोटिस जारी किया गया था लेकिन अब तक किसी भी स्कूल की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। इसे गंभीरता से लेते हुए विभाग ने अंतरिम नोटिस दोबारा जारी करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस कार्रवाई की जिम्मेदारी डीसीपीओ, खंड शिक्षा अधिकारी और महिला एवं बाल विकास अधिकारी की संयुक्त समिति को सौंपी गई है। साथ ही पूरे मामले से जिला उपायुक्त को भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय समालखा के अंतर्गत 45 गांव व शहर आते हैं। कागजों में 31 प्ले-वे स्कूल दर्ज हैं, जबकि वास्तविकता में बिना पंजीकरण कई स्कूल संचालित हो रहे हैं। ये स्कूल अधिकतर किराए की इमारतों में चल रहे हैं, जहां बच्चों की सुरक्षा व सुविधाओं का अभाव है। बच्चों के वाहनों पर स्कूल का नाम अंकित नहीं होता, चालक बिना यूनिफॉर्म के होते हैं और फर्स्ट-एड बॉक्स की सुविधा भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी अंजू बाला ने बताया कि एक स्कूल संचालिका द्वारा नोटिस लेने से इनकार करने पर नोटिस चस्पा किया गया था। अब शीघ्र ही दोबारा नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed