फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   I will start the pot wearing a fifty-two yard long skirt...

Panipat News: बावन गज का दामण पहन मटक चालूंगी...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
I will start the pot wearing a fifty-two yard long skirt...
पानीपत। बावन गज का दामण पहन मटक चालूंगी.., यो सुथरा लागे सूट..., मित्रां दा ना चलदा, वो है रंगीला छेल छबीला...समेत हरियाणवी, पंजाबी और अन्य गीतों पर विद्यार्थियों ने जमकर धमाल मचाया।
विज्ञापन

एसडी पीजी कॉलेज में बुधवार काे मौका रहा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का। प्रतिभागियों ने एकल नृत्य के साथ हरियाणवी फॉग में प्रस्तुति पर सबको गदगद कर दिया। करीब 150 प्रतिभागियों ने सुंदर प्रस्तुतियों से समा बांधा। जिनमें सलोनी और आर्यन ने बाजी मारी। सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी डॉ. संगीता गुप्ता की देखरेख में डॉ. मोनिका खुराना समेत अन्य प्राध्यापकों ने विशेष भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अब विद्यार्थी पढ़ाई के अलावा भी अन्य दूसरे क्षेत्रों में अपना भविष्य बना सकते हैं। जीवन को अर्थपूर्ण, उद्देश्यपूर्ण एवं ऊर्जावान बनाए रखने के लिए अध्ययन के साथ-साथ इस प्रकार की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में भाग लेना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पंख ही काफी नहीं हैं आसमानों के लिए हौसला भी चाहिए।
विज्ञापन

प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि समय रहते बहुमुखी व्यक्तित्व का निर्माण अगर हो जाए तो हमें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। सह-पाठ्यचर्या और सांस्कृतिक गतिविधियों के बिना शिक्षा अधूरी है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से सांस्कृतिक मूल्य प्रचारित होते हैं और हमें नया सीखने का अनुभव मिलता है। इस अवसर पर प्रो. अन्नू आहूजा, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. संतोष कुमारी, डॉ. सुशीला बेनीवाल, डॉ. राहुल जैन, प्रो. जगमती सांगवान, प्रो. कविता, प्रो. किरण मलिक व दीपक मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
नृत्य प्रतियोगिता में सलोनी बीए-प्रथम वर्ष और आर्यन बीए-द्वितीय प्रथम रहे। बीकॉम-प्रथम का अमन और बीए-द्वितीय की रेशमा द्वितीय स्थान पर रही। मानसी बीए-प्रथम और वर्तिका एमकॉम-प्रथम तृतीय स्थान पर रही। सांत्वना पुरस्कार आंचल बीए-द्वितीय व वंदना बीए-द्वितीय को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed