फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   I made you cross the river, you make me cross the ocean

मैंने आपको नदी पार कराई, आप मुझे भवसागर से पार करा देना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
I made you cross the river, you make me cross the ocean
पानीपत। जय भारत ड्रामेटिक क्लब के सदस्य रामलाली प्रस्तुत करते हुए। - फोटो : Panipat
जय भारत ड्रामेटिक क्लब के मंच पर रविवार को राम बनवास भाग-2 का शानदार मंचन किया गया। श्री रामचंद्र, माता कौशल्या से विदा लेकर सीता जी के पास जाते हैं। सीता जी बहुत खुश दिखाई दे रही थी। रामचंद्र ने उन्हें वनवास की बात बताई तो सीता जी भी वन में जाने की जिद करने लगी। इसी मध्य लक्ष्मण जी वहां पहुंच जाते हैं और भरत के लिए अपशब्द बोलते हैं, परंतु श्रीराम जी उन्हें बताते हैं कि इसमें भरत का कोई दोष नहीं है। लक्ष्मण जी भी जिद करने लगते हैं कि जहां आप चलोगे, भैया मैं वहां जाऊंगा, आपकी सेवा में रहूंगा।
विज्ञापन

सभी मिलकर रानी कैकेई के महल में आते हैं, जहां राजा दशरथ इस माहौल से अस्वस्थ हैं। रानी कैकेई सभी को पहनने के लिए गेरुआ वस्त्र देती है। राजा दशरथ विरोध करते हैं, परंतु कुछ भी नहीं हो हो पाता। फिर राम, लक्ष्मण और सीता जी वन के लिए चल पड़ते हैं और अयोध्या को अंतिम प्रणाम करते हैं।
विज्ञापन

श्रीराम नदी पार करने के लिए केवट से प्रार्थना करते हैं। केवट हमें नदी पार करा दो, हम आपका एहसान कभी नहीं भूलेंगे। परंतु केवट मना कर देता है कि मेरी काठ की नाव है। अगर आपने इस पर पांव रख दिया तो यह भी स्त्री बन जाएगी। मैं फिर अपने बच्चों का पालन पोषण कैसे करूंगा। केवट श्री राम जी के चरण पखारता है। इत्मीनान होने पर उनको नदी पार करा देता है। नदी पार कराने पर श्रीराम उसे उतराई देना चाहते हैं, परंतु वह उतराई नहीं लेता। वह कहता है हे प्रभु जैसे मैंने आपको नदी पार कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप भी मुझे भवसागर से पार कर देना। प्रभु राम उनकी बात मान लेते हैं और आगे बढ़ जाते जाते हैं। महासचिव केसर कमल शर्मा ने सभी दर्शकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर अमरजीत गाबा, हीरा कपूर, हरीश नागपाल, राजकुमार बोहरा, राजेश धीमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed