फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   I-20 car fell in canal, after two hours villagers took out car with the help of Hydra machine, body of youth found

नहर में गिरी आई-20 गाड़ी, दो घंटे बाद ग्रामीणों ने हाइड्रा मशीन की मदद से निकाली गाड़ी, युवक का शव मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
I-20 car fell in canal, after two hours villagers took out car with the help of Hydra machine, body of youth found
नहर से निकाली गई सफेद रंग की आई-20 गाड़ी - फोटो : Panipat
समालखा। गांव बुड़शाम और नारायणा के बीच रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे अनियंत्रित होकर एक आई-20 कार नहर में जा गिरी। इससे उसमें सवार युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने हाइड्रा की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार एक राहगीर महिला ने डॉयल 112 पर सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सामान्य अस्पताल की एक एंबुलेंस मौके पर पहुंची लेकिन गोताखोर न पहुंचने से अभियान शुरू न हो सका। रात करीब नौ बजे ग्रामीण खुद ही नहर में उतरे और हाइड्रा की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला। गाड़ी के अंदर एक युवक का शव मिला। उसे निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। समाचार दिए जाने तक शव की शिनाख्त कराई जा रही थी। हादसे का कारण आंधी बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है तेज आंधी में धूल-मिट्टी उड़ रही थी। इससे राहगीरों को कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। आशंका है कि दिखाई न देने से गाड़ी चालक का संतुलन बिगड़ा और वह नहर में जा गिरा।
विज्ञापन

घटना के बाद गोताखोरों की लापरवाही देखने को मिली। पुलिस ने सरकारी गोताखोरों की टीम को हादसे की सूचना दी, लेकिन दो घंटे तक कोई नहीं पहुंचा। गोताखोर की टीम तब पहुंची, जब ग्रामीण खुद नहर से शव और गाड़ी दोनों को निकाल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नहर किनारे ग्रिल नहीं है, जिस वजह आए दिन उपरोक्त हादसे हो रहे हैं। सप्ताह में यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले 24 मई को नहर में एक वरना गाड़ी गिर गई थी, जिसमें दो युवती और एक युवक सवार थे। इस दौरान एक युवती की मौत हो गई थी। प्रशासन को नहर किनारे ग्रिल लगानी चाहिए, ताकि हादसों पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed