{"_id":"f148d99c46a3058c519ec32ac7fa0428","slug":"hut-burnt-sage","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में जिंदा जला साधु ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी में जिंदा जला साधु
Updated Tue, 31 Dec 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत के गांव गढ़ी भल्लौर में चेले (शिष्य) की झोपड़ी में संदिग्ध हालात में साधु जिंदा जल गया। वह अपनी बेटी से मिलने के बाद चेले के पास आया था।
आग का कारण झोपड़ी में जल रही अंगीठी बताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है। बापौली थाने के अंतर्गत गांव गढ़ी भल्लौर में बीती रात को गांव से बाहर एक झोपड़ी में आग की घटना हुई।
सोनीपत के गांव ब्राह्मण गढ़ी निवासी दया नाथ (75) रविवार को गढ़ी भल्लौर में अपनी बेटी से मिलने आया था। वह शाम ढलते ही गांव के पास गढ़ी नवाब में कुटिया में रह रहे अपने चेले के पास चला गया।
दयानाथ अपने चेले धारा के साथ वहीं सो गया। बताया जा रहा है रात को कुटिया में आग लग गई और कुछ ही देर में झोपड़ी धूं-धूं कर जल उठी। धारा आग लगते ही निकल गया और दयानाथ झोपड़ी के साथ जल गया। सोमवार सुबह गांव के लोगों को इसका पता लगा और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस ने साधु के शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया और परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस और ग्रामीण झोपड़ी में आग की घटना को संदिग्ध मान रहे हैं।
कुछ लोगों का कहना है कि झोपड़ी में आग अंगीठी से लगी है, जबकि कुछ लोग इसे साजिश बता रहे हैं। पुलिस ने भी फरार चेले धारा की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का भी कहना है कि धारा से पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो सकता है। पुलिस ने इस मामले में 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
वर्जन
गढ़ी भल्लौर में बीती रात को झोपड़ी में आग लगने से एक साधु की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
रमेश कुमार, प्रथारी, थाना बापौली