{"_id":"6a8f53487a75fd5d3d073fdc","slug":"sikandar-wins-silver-medal-receives-honor-panipat-news-c-244-1-pnp1001-163044-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सिकंदर को रजत पदक, मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सिकंदर को रजत पदक, मिला सम्मान
Thu, 27 Aug 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
रजत पदक विजेता सिकंदर को शुभकामनाएं देते उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ। स्रोत : सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। बुआना लाखू गांव के पहलवान सिकंदर मलिक ने नेशनल ग्रैपलिंग चैंपियनशिप-2026 में 62 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 से 23 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में सिकंदर ने शानदार प्रदर्शन किया।
उनकी उपलब्धि पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और सही प्रशिक्षण व मंच मिलने पर खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि खेलों में सफलता निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण से मिलती है। फैला उजियारा फाउंडेशन की अध्यक्ष रंजीता कौशिक ने बताया कि संस्था के खिलाड़ियों ने 12 वर्षों में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 450 से अधिक पदक जीते हैं। कोच नरेंद्र मलिक ने बताया कि खिलाड़ी रोजाना सुबह-शाम तीन-तीन घंटे अभ्यास करते हैं और सिकंदर की उपलब्धि उसके अनुशासित प्रशिक्षण का परिणाम है। सिकंदर की जीत से गांव में खुशी का माहौल है।