फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Municipal Commissioner took to the streets late at night to inspect the sanitation system.

Panipat News: निगम आयुक्त देर रात को सड़कों पर उतरे, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Municipal Commissioner took to the streets late at night to inspect the sanitation system.
निगम आयुक्त देर रात को सड़कों पर उतरे, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए मैदान में उतरे
अधिकारियों को दिए वैकल्पिक इंतजामों के सख्त निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर में सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के बीच चरमराती सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज एक्शन मोड में आ गए हैं। बुधवार रात उन्होंने खुद सड़कों पर उतरकर औचक निरीक्षण किया और विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। आयुक्त की इस देर रात की कार्रवाई से निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
आयुक्त डॉ. पंकज का निरीक्षण अभियान देर रात 10:30 बजे बरसात रोड से शुरू हुआ। इसके बाद वे 10:45 बजे जीटी रोड और सनौली रोड पहुंचे। रात बजे उन्होंने असंध रोड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख बाजारों, मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के उठान की स्थिति देखी। कई स्थानों पर कचरे के ढेर और नियमित सफाई न होने पर उन्होंने मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों से जवाब-तलब किया और पूरी स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डॉ. पंकज ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कर्मचारियों की हड़ताल का असर शहर की आम जनता पर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का पूरा उपयोग कर शहर के प्रमुख और संवेदनशील क्षेत्रों से कचरा उठाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वैकल्पिक इंतजामों के जरिये सफाई व्यवस्था को हर हाल में सामान्य बनाए रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त के इस अचानक किए गए निरीक्षण से निगम प्रशासन में मुस्तैदी बढ़ गई है। निगम प्रशासन ने दावा किया कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जल्द ही अन्य वैकल्पिक उपाय लागू किए जाएंगे, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed