फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Husband slits wife throat due to family dispute in Panipat Multiple stab wounds

Panipat: पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी का गला काटा; चाकू से किए कई वार, पटेल नगर में हुई घटना

Mon, 06 Nov 2023 11:27 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 06 Nov 2023 11:27 AM IST
सार

सोमवार सुबह प्रशांत व सोनम के बीच झगड़ा हो गया। प्रशांत ने सोनम के गले पर चाकू से हमला कर दिया। प्रशांत ने एक के बाद कई बार चाकू से हमला किया। इसमें सोनम गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश हो गई। प्रशांत मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Husband slits wife throat due to family dispute in Panipat Multiple stab wounds
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पानीपत के तहसील कैंप के पटेल नगर में गृह क्लेह में पति ने पत्नी का गला काट दिया। पति ने पत्नी पर चाकू से एक के बाद कई वार किए। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला को नागरिक अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। आरोपी पति फिलहाल फरार है। तहसील कैंप थाना पुलिस ने आरोपी पति पर धारा 307 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
सुशांत कुमार निवासी वधावराम कॉलोनी निवासी ने बताया कि 10 साल पहले उन्होंने अपनी बहन सोनम की शादी प्रशांत कुमार के साथ की थी। दोनों एक बेटे व बेटी के माता-पिता है। अब पिछले काफी दिन से दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा रहता है।दोनों में अकसर कहासुनी होती थी। उन्होंने कई बार प्रशांत को समझाया लेकिन झगड़ा खत्म नहीं हुआ।
विज्ञापन


सोमवार सुबह प्रशांत व सोनम के बीच झगड़ा हो गया। प्रशांत ने सोनम के गले पर चाकू से हमला कर दिया। प्रशांत ने एक के बाद कई बार चाकू से हमला किया। इसमें सोनम गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश हो गई। प्रशांत मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने सोनम को नागरिक अस्पताल में भिजवाया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने पुलिस से जल्द आरोपी प्रशांत की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed