{"_id":"65719cc11d386172ec0dc164","slug":"husband-hanged-himself-because-hurt-by-wife-in-panipat-before-suicide-made-video-and-posted-on-instagram-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: पत्नी से आहत पति ने लगाया फंदा, सुसाइड से पहले वीडियो बना इंस्टाग्राम पर डाली, कहा- 2 बार भाग चुकी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: पत्नी से आहत पति ने लगाया फंदा, सुसाइड से पहले वीडियो बना इंस्टाग्राम पर डाली, कहा- 2 बार भाग चुकी है
Thu, 07 Dec 2023 03:51 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 07 Dec 2023 03:51 PM IST
सार
मां ममता ने बताया कि उसने वीरवार सुबह छह बजे बड़े बेटे अवधेश की वीडियो इंस्टाग्राम पर देखी। जिसमें बेटे ने पत्नी पर अवैध संबंधों के आरोप लगाए हैं। वीडियो के अनुसार अवधेश ने कहा उसकी पत्नी दो बार भाग चुकी है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पानीपत के वधावाराम कॉलोनी निवासी युवक ने पत्नी के प्रेम प्रसंग से आहक होकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या से पहले अपनी आपबीती की वीडियो बनाई और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो देख रोहतक में रहने वाली युवक की मां ने फोन किया तो उसके पोते ने फोन पर फंदा लगाने की सूचना दी। जिसके बाद मृतक की मां पानीपत पहुंची। तहसील कैंप थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया और आगामी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
तहसील कैंप थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि अवधेश (32) हाल में भोला चौक पर रहता था। उसका परिवार रोहतक में एकता कॉलोनी में रहता है। अवधेश पानीपत में फर्नीचर का काम करता था। उसकी 2016 में शादी हुई थी। उसके दो बेटे 7 व 8 वर्षीय है। मां ममता ने बताया कि उसने वीरवार सुबह छह बजे बड़े बेटे अवधेश की वीडियो इंस्टाग्राम पर देखी। जिसमें बेटे ने पत्नी पर अवैध संबंधों के आरोप लगाए हैं। वीडियो के अनुसार अवधेश ने कहा उसकी पत्नी दो बार भाग चुकी है। अब वह तीसरी बार फिर भागने की फिराक में थी। इसी बात से वह आहत है और आत्महत्या कर रहा है।
विज्ञापन