फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused of molesting a young woman paraded.

Panipat News: युवती से छेड़छाड़ करने के आरोपी की कराई परेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Accused of molesting a young woman paraded.
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। शहर के सबसे व्यस्त इंसार बाजार में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपी इंसार बाजार के वाल्मीकि मोहल्ला निवासी नवीन को थाना शहर पुलिस शनिवार शाम बाजार में पैदल लेकर पहुंची। पुलिस उसे सुखदेव नगर से इंसार बाजार और लाल बत्ती चौक तक लेकर गई। इस दौरान उससे वारदात स्थल की निशानदेही भी कराई गई।
विज्ञापन

मामला 29 सितंबर का है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी सहेली के साथ इंसार बाजार में खरीदारी करने आई थी। सुखदेव नगर की तरफ जाने वाली गली के पास एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट की और मौके से भाग गया था। युवती ने पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

व्यापारियों ने पुलिस कार्रवाई की सराहना की : संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान गौरव लिखा ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में बाजारों में महिलाओं और ग्राहकों की सुरक्षा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान, ड्रेन नंबर-1 के पास से पकड़ा
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी की पहचान इंसार बाजार के वाल्मीकि मोहल्ला निवासी नवीन के रूप में हुई। पुलिस ने शनिवार को उसे ड्रेन नंबर-1 के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी मजदूरी करता है। थाना शहर प्रभारी कटार सिंह ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे पुलिस आरोपी को लेकर सुखदेव नगर पहुंची। इसके बाद उसे पैदल इंसार बाजार और लाल बत्ती चौक तक ले जाया गया और वारदात स्थल की निशानदेही कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed