{"_id":"65c6ab9525eaecdd7a07ff65","slug":"husband-drank-acid-after-a-fight-with-his-wife-panipat-news-c-244-1-pnp1001-113481-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पत्नी से झगड़े के बाद पति ने पिया तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पत्नी से झगड़े के बाद पति ने पिया तेजाब
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। हरिनगर में पति ने पत्नी के साथ झगड़े के बाद तेजाब पी लिया। इससे पहले उनका शराब के रुपयों के संबंध में विवाद हुआ था। पत्नी सुबह काम पर चली गई तो उसने तेजाब पी लिया। इसके बाद बेटी फैक्ट्री से मां को बुलाकर लाई और परिजनों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया।
हरिनगर की आशा देवी ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से झारखंड की रहने वाली है और अपने पति संजय के साथ हरिनगर में रहती है। उसका पति धागा फैक्ट्री और वह एक गोदाम पर काम करती है। वीरवार रात को पति शराब पीकर घर आया और उससे और शराब पीने के लिए रुपये मांगे। उसने मना किया तो उससे मारपीट की। उसने बेटे की मदद से अपने पति को शांत कराया। उसका पति शुक्रवार सुबह उठते ही दोबारा रुपये मांगने लगा। इसके बाद वह बिना रुपये दिए काम पर जाने लगी तो उसने जान देने की धमकी दी। वह नजरअंदाज करते हुए गोदाम पर काम करने चली गई। पति ने पीछे से बाथरूम साफ करने के लिए रखा तेजाब पी लिया।