फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Husband attacked by in-laws in a dispute between husband and wife

Panipat News: पति-पत्नी के विवाद में ससुराल पक्ष ने किया पति पर हमला

Sat, 18 Oct 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 18 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Husband attacked by in-laws in a dispute between husband and wife
इसराना। डाहर गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला के पति ने ससुराल पक्ष पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डाहर गांव निवासी राज सिंह उर्फ संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ अक्टूबर को उनकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। पत्नी ने उसी समय अपने मायके में फोन कर परिजनों को बुला लिया। उसी रात करीब आठ बजे उनके साले रिंकू, रामकेश व सास निर्मला की सहित चार-पांच अन्य लोगों ने घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया और तेजधार हथियार से संदीप पर कई वार किए। इस हमले में वह घायल हो गया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डाहर गांव में पति पर ससुराल पक्ष के हमला करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने पहले इसे घरेलू मामला समझकर जांच शुरू की। कई दिनों की जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने 16 अक्टूबर को संदीप की पत्नी रेणु, सास निर्मला, साले रिंकू, रामकेश और अन्य दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महीपाल, प्रभारी, थाना पुलिस इसराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed