फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hurt by her husband's second marriage, a woman jumped into the canal, passerby saved her

Panipat News: पति की दूसरी शादी से आहत महिला ने नहर में लगाई छलांग, राहगीर ने बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Hurt by her husband's second marriage, a woman jumped into the canal, passerby saved her
पानीपत। मुखीजा कॉलोनी की रहने वाली महिला ने पति की दूसरी शादी से आहत होकर दिल्ली पैरलल नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला को डूबते देख एक राहगीर ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे बचाया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आत्महत्या का कारण पूछा तो महिला के आंखों से आंसू निकल गए। उसने बताया कि वह पति के दूसरी शादी करने का गम सह नहीं पा रही है। इसके बाद उसके बयान दर्ज कर घर भेजा। महिला को कानून का सहारा लेने की बात कही।
विज्ञापन

मुखीजा कॉलोनी की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति ऑटो चलाता है। उसके तीन बच्चे हैं। पति ने दो-तीन माह पहले राम नगर की रहने वाली एक महिला से दूसरी शादी कर ली है। वह उसे छोड़कर चला गया है। पति ने लोन लेकर उस महिला को साढ़े तीन लाख रुपये भी दिए। उसने अपने पति को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। उसने पुलिस को भी इसकी शिकायत दी, लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब पति उसे, उसके बच्चों और घर को छोड़कर चला गया है। वह उसी दूसरी महिला के साथ रह रहा है। इससे परेशान होकर वह मंगलवार को नहर किनारे पहुंची और आत्महत्या के लिए छलांग लगा दी।
विज्ञापन

नांगलखेड़ी गांव के रहने वाले अनिल ने बताया कि वह नहर किनारे से गुजर रहा था। उसने देखा कि महिला नहर में डूब रही है। यह देखकर उसने आसपास के लोगों से मदद मांगी। इसी बीच एक सिख सरदार आए। उन्होंने अपनी पगड़ी खोलकर दी, जिसके एक सिरे को पकड़कर वह नहर में कूदा और महिला को बचाकर ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed