फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hurt by girlfriend's suicide, lover also committed suicide by hanging

प्रेमिका की आत्महत्या से आहत प्रेमी ने भी फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Hurt by girlfriend's suicide, lover also committed suicide by hanging
पानीपत। अमित। फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
पानीपत। कच्चा कैंप में प्रेमिका की आत्महत्या से आहत प्रेमी युवक ने भी सोमवार को फंदा लगाकर जान दे दी। शव फंदे पर लटका देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। वहीं एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों को उक्त जानकारी दे दी है और मंगलवार को परिजनों के पानीपत पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी के फर्रुखाबाद के सुल्तानपुर निवासी अनिकेत ने बताया कि उसके ताऊ का बेटा अमित (18) पानीपत के कच्चा कैंप में रहता था। वह गांव की रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। दोनों ने एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। दोनों ने अपने-अपने परिवारों में बात भी की, लेकिन इस रिश्ते के लिए लड़की पक्ष नहीं माना और उन्होंने रिश्ते के लिए मना कर दिया। इस बीच लड़की पक्ष ने युवती का कहीं और रिश्ता तय कर दिया। इसकी सूचना भाई अमित को मिली तो वह परेशान रहने लगा।
विज्ञापन

परिजनों के रिश्ते से नाखुश युवती ने घर पर रविवार को फंदा लगाकर जान दे दी थी। आत्महत्या करने की सूचना मिलने से अमित को धक्का लगा। अमित ने रोते-रोते यह बात अपने परिवार को बताई। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने अमित के दरवाजे को खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई। खिड़की से देखने पर अमित फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की तरफ प्रेम संबंध में फंदा लगाने की बात सामने आई है, पोस्टमार्टम के लिए शव को शवगृह में रखवा दिया है, मंगलवार को परिजनों के पानीपत पहुंचने पर बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी। - इंस्पेक्टर बलराज सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed