फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Huddang in the city at midnight, miscreants broke number one glasses

Panipat News: आधी रात को शहर में हुड़दंग, उत्पातियों ने एक दर्जन गाड़ियों के तोड़े शीशे

Wed, 03 May 2023 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 03 May 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Huddang in the city at midnight, miscreants broke number one glasses
पानीपत। शहर के बीचोंबीच किला थाना के अंतर्गत सेठी चौक पर आधी रात में बाइक सवार असामाजिक तत्वों ने जमकर आतंक मचाया। यहां सेठी चौक पर मकानों के बाहर गली में खड़ी एक दर्जन गाड़ियों पर पत्थर और ईंट मारकर उनके शीशे तोड़ दिए। महंगी गाड़ियों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया। इन गाड़ियों के सारे शीशे तोड़ दिए गए। उत्पातियों के जोर से फेंकने पर ईंट और पत्थर शीशे तोड़ते हुए गाड़ियों में पड़े मिले। लोग मंगलवार सुबह उठे तो चौक पर करीब एक पौने किलोमीटर में खड़ी गाड़ियों की हालात देखकर हैरान रह गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कुछ लोग रात को मोटरसाइकिलों पर आए थे। उन्होंने गली में पड़ी ईंट और पत्थर गाड़ियों के शीशों पर मारे। बड़ी गाड़ियों के सारे शीशे तोड़ दिए गए। स्थानीय लोग मंगलवार को उठे तो गली में गाड़ियों को देखकर हैरान रह गए। किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे मोटरसाइकिलों पर छह सात युवक संदिग्ध नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

दरगाह में आए लोगों पर शक
स्थानीय लोगों ने बताया कि दरगाह में रात को कव्वाली थी। उनको आशंका है कि वहां से आते समय कुछ युवकों ने उत्पात मचाया है। इस तरह की हरकत को समाज का माहौल बिगाड़ने वाला बताया। स्थानीय लोगों ने इसको लेकर इंश्योरेंस कंपनी से भी संपर्क साधा है। पुलिस की माने तो अब तक लिखित शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने गश्त बढ़ने की मांग उठाई
स्थानीय निवासी पवन ने बताया कि रात को सबकुछ सामान्य था। वे मंगलवार सुबह उठकर गली में आए तो बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे टूटे हुए थे। गली में जहां तक नजर दौड़ाई वहां तक यही स्थिति थी। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। लव जुनेजा ने बताया कि दो-तीन साल से गाड़ी बाहर ही खड़ी कर रहे हैं। गाड़ी के तीन शीशे तोड़ दिए गए।
वर्जन :
सेठी चौक पर रात को कई गाड़ियों के शीशे तोड़ने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है। स्थानीय लोगों ने इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम को लेकर पूछने के बाद शिकायत देने की बात कही थी। पुलिस को अब तक शिकायत नहीं मिली है। इसमें शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। -विजय कुमार, प्रभारी, किला थाना पुलिस।

एसपपी ने इसराना और मतलौडा थाना का किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना/मतलौडा। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने मंगलवार को थाना इसराना व मतलौडा का औपचारिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के रिकार्ड की फाइलों का अवलोकन करने के साथ बैरिक, मैस व मालखाना से लेकर थाने के प्रत्येक कमरे की साफ सफाई का जायजा लिया। इसके बाद क्राइम कंट्रोल के संबंध में जोन के पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज व पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर डीएसपी प्रदीप, थाना इसराना प्रभारी बलराज, थाना मतलौडा प्रभारी सुनील, एसपी रीडर एएसआई सुभाष, उरलाना चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक, थर्मल चौकी इंचार्ज एएसआई सतविंदर मौजूद रहे।

लंंबित मामलों का जल्द निस्तारण करें
एसपी ने कानून एवं व्यवस्था और दर्ज मुकदमों में कार्रवाई की समीक्षा की और कहा कि लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किए जाएं। जांच बेवजह लंबे समय तक विचाराधीन न रखें। महिला विरुद्ध अपराध, अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी, जुआरियों, सट्टेबाजों तथा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सचेत होकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाएं। किसी के साथ अभद्र व्यवहार न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed