{"_id":"64308e3616ee653237035504","slug":"hsvp-will-cut-plot-in-old-sugar-mill-panipat-news-c-18-1-84636-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुराने शुगर मिल में प्लॉट काटेगा एचएसवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुराने शुगर मिल में प्लॉट काटेगा एचएसवीपी
विज्ञापन
पानीपत। शहर के मध्य बसने की सोच रहे लोगों का सपना जल्द पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) अब पुराना शुगर मिल में सेक्टर विकसित करेगा। यहां मिल की 70 एकड़ जमीन है। इसमें चार व छह मरले के प्लॉट काटे जाएंगे। यहां पुराने शुगर मिल का सामान है। इसमें भवन भी है। एचएसवीपी ने शुगर मिल प्रबंधन से सामान व भवन की कीमत की रिपोर्ट मांगी है।
उल्लेखनीय है कि पुराना शुगर मिल गोहाना रोड पर 70 एकड़ में था। मिल को डाहर गांव में 90 एकड़ में शिफ्ट किया गया है। शहर में नौ सेक्टर विकसित हैं। नया सेक्टर शहर से बाहर है। शुगर मिल में नया सेक्टर शहर के बीचोंबीच होगा। यहां आसपास की लोगों को तमाम सुविधाएं मिल जाएंगी। इसलिए यहां सेक्टर लोगों की पंसद बनेगा। फिलहाल यहां चार व छह मरले के प्लॉट काटने का विचार है। इस संबंध में प्राधिकरण के संपदा अधिकारी शुगर मिल के एमडी के साथ बैठक भी कर चुके हैं।
बॉक्स
आर्थिक स्थिति सुधारने का प्रयास
2019 में एसएचवीपी के तत्कालीन मुख्य प्रशासक जी गणेशन ने सभी जिलों के प्राधिकरण को सरकारी भूमि बेचने के लिए एक टारगेट दिया था। सभी जिलों से राजस्व एकत्रित कर प्राधिकरण को आर्थिक तंगी से उबारा जाना था। प्राधिकरण को 2021 तक एक हजार रुपये की भूमि बेचनी थी। अधिकतर भूमि पर कब्जे होने के कारण प्राधिकरण ये टारगेट पूरा नहीं कर पाया। प्राधिकरण लगभग 600 करोड़ की ही भूमि बेच पाया था।
विज्ञापन
वर्जन :
सामान की कीमत के आकलन की मांगी गई है रिपोर्ट
पुराने शुगर मिल में प्लॉट काटकर बेचे जाएंगे। फिलहाल यहां शुगर मिल का सामान है। इस सामान की लिस्ट व कीमत के आंकलन की रिपोर्ट मांगी गई है। यहां आवासीय सेक्टर कटेगा। इसके प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं।
पुलकित मल्होत्रा, संपदा अधिकारी, एचएसवीपी