फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Houses and shops putting up hoardings and boards will be sealed

Panipat News: होर्डिंग, बोर्ड लगाने वाले मकान व दुकान होंगे सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Houses and shops putting up hoardings and boards will be sealed
पानीपत। शहर में मकानों व दुकानों पर होर्डिंग और बोर्ड लगाने का खेल चल रहा है। निगम इसको राजस्व की हानि मानता है। मकानों व दुकानों से होर्डिंग और बोर्ड हटाने की बजाय इनको सील किया जाएगा।
विज्ञापन

निगम ने इसको लेकर तैयारी व्यापक कर ली है। अधिकारी अगले सप्ताह से मकानों व दुकानों को सील करने के लिए मैदान में उतर सकते हैं। शहर में मुख्य सड़कों के अलावा चौक चौराहों पर अवैध रूप से होर्डिंग और यूनीपोल लगाए गए थे। निगम ने गत दिनों अभियान चलाकर इनको हटाया था। इसके साथ मकानों व दुकानों पर होर्डिंग लगाए गए हैं। इनमें अधिकतर अवैध रूप से लगाए गए हैं। कुछ लोग इनका चार्ज भी वसूलते हैं। नगर निगम ने ऐसे मकानों व दुकानों का सर्वे भी कराया है।
विज्ञापन

इसमें सामने आया कि हर दूसरे तीसरे मकान व दुकान पर होर्डिंग और बोर्ड लगाए गए हैं। बाजार के नजदीक एक मकान व दुकान पर दो से तीन तक होर्डिंग और बोर्ड लगाए गए हैं। इनको अंतिम नोटिस देने के साथ अब सीधे मकानों को सील किया जाएगा। निगम आयुक्त ने इंजीनियरिंग शाखा में अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या पूरी करने को लेकर निदेशालय को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम बता दें कि निगम में एक एक्सईएन को निलंबित और दो का स्थानांतरण कर दिया था। निगम में अब एक एक्सईएन हैं। इन सबके बीच जन स्वास्थ्य विभाग के चार जेई का कार्यकाल खत्म हो गया है। इनमें एक जेई अंकित गोयल अपनी रिलीविंग लेकर चले गए हैं।
निगम आयुक्त उच्चाधिकारियों के सामने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अभी कुछ समय रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed