फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   House caught fire due to contact with 220 KV, family saved, power cut for three hours

Panipat News: 220 केवी के संपर्क में आने से घर में लगी आग, परिवार बचा, तीन घंटे बिजली गुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
House caught fire due to contact with 220 KV, family saved, power cut for three hours
पानीपत। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की नंगल से दिल्ली तक चलने वाली 220 केवी हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में शांति नगर का एक नवनिर्मित मकान का शेड आ गया। जिससे जोरदार धमाके के साथ मकान की पहली मंजिल का सारा सामान जलकर राख हो गया। इतना ही नहीं इस मकान के आसपास के दो अन्य मकानों में भी बिजली के सभी उपकरण जल गए। वहीं, घरों के अंदर से बिजली फिटिंग से लेकर खंभे पर लगे बिजली के मीटर तक जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ उस दौरान जोरदार धमाका सुनकर परिवार के लोग और निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर काम कर रहे मजदूर भी काम छोड़ दूसरी छतों से नीचे उतर गए। हादसे के बाद दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्से की करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

हादसा सोमवार करीब दो बजे का है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के मॉडल टाउन के साथ लगते शांति नगर में एक नवनिर्मित मकान हाई वोल्टेज करंट के संपर्क में आ गया। जिससे मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तुंरत प्रभाव से दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। दमकल विभाग की टीम ने भी तुंरत पहुंच घर पर पानी की बौछारें कर आग पर काबू तो पा लिया लेकिन सभी उपकरण समेत घर का पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। घटना की सूचना तुरंत भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड को लगी। जिस पर तुंरत प्रभाव से 220 केवी की लाइन को बंद कराया गया। जिससे बीबीएमबी की लाइन दोपहर को तीन बजे से शाम छह बजे तक बंद रखा गया। इस लाइन पर नंगल डैम से लेकर प्रदेश के कई जिले और दिल्ली की करीब 25 प्रतिशत से ज्यादा एरिया की सप्लाई को बंद करना पड़ा। जिससे बीबीएमबी को भी लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही कुरुक्षेत्र से भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के एक्सईएन विशाल मोहन दहिया, एसडीओ अजितेश राजा और जेई बलराम शर्मा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन मकान को लेकर वे पहले भी मालिक को नोटिस जारी कर चुके हैं। उसे बताया गया था कि इस हाईटेंशन तार के नजदीक निर्माण न करवाए। बावजूद निर्माण नहीं रोका गया। उन्होंने मौके पर कई अन्य घरों को भी नोटिस दिए और सख्त हिदायत दी कि वे अपने निर्माण हो हटा लें। इस दौरान बीबीएमबी की टीम ने मौके पर खड़े होकर शेड को हटवाया। इसके बाद शाम करीब छह बजे लाइन को चालू कराया गया। वहीं, स्थानीय लोगों को एकजुट कर लाइन के बारे में जागरूक भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
एक सप्ताह पहले ही हुए शिफ्ट
स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माणाधीन मकान विकास शर्मा का है। ये लोग इस मकान में एक सप्ताह पहले ही शिफ्ट हुए थे। फिलहाल मकान पर काम चल रहा था। मकान की पहली मंजिल के पिछले हिस्से के ऊपर से 220 केवी की हाईटेंशन तार गुजर रही थी। इस तार के नीचे ही मकान मालिक ने शेड बनाना शुरू कर दिया। शेड और हाईटेंशन तार में महज दो फुट का ही अंतर रहा होगा। स्थानीय लोगों ने भी विकास को यहां शेड न बनाने की सलाह दी थी लेकिन कुछ प्राइवेट ठेकेदारों की बात सुन विकास ने शेड बना लिया। बताया गया कि मकान बनाने वाले कुछ ठेकेदार इसका ही ठेका लेते हैं कि वे तार के नीचे से निर्माण करने में सक्षम हैं। विकास के मकान के साथ वाले इंद्रपाल के मकान की भी पूरी बिजली की फिटिंग जल गई। वहीं, न्यू मॉडल टाउन निवासी राजेंद्र और बलवान को भी अपने मकान को लाइन से सटा हिस्सा हटाने को लेकर नोटिस दिए गए हैं।


वर्जन:
220 केवी के संपर्क में आने से शांति नगर के घर में लगी आग की वजह से करीब तीन घंटे तक बिजली सप्लाई रोकनी पड़ी। जिससे विभाग को भी लाखों का नुकसान हुआ है। मौके का मुआयना कर लिया गया है। मकान बनाने वाले समेत अन्य लोगों को भी फिर से नोटिस जारी किया गया है। शाम करीब छह बजे सप्लाई बहाल की गई है।
विशाल मोहन दहिया, एक्सईएन, बीबीएमबी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed