फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hope for a solution is fading, there is no solution even in the court.

Panipat News: समाधान की टूट रही उम्मीद, दरबार में भी नहीं समाधान

Tue, 21 Apr 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 21 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Hope for a solution is fading, there is no solution even in the court.
जनता समाधान ​शिविर में समस्या रखते फरियादी। स्रोत : सूचना विभाग - फोटो : samvad
पानीपत। जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर में लोगों की समस्या का समाधान न होने पर उनकी उम्मीद टूट रही हैं। प्रशासन के दरबार में शिकायत आने के बाद फिर से विभागीय अधिकारियों के पास समाधान के लिए भेज दी जाती हैं। फरियादी इसी तरह चक्कर काटने को मजबूर हैं। राशन कार्ड, पेंशन और परिवार पहचान पत्र जैसी शिकायतों का भी समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जिला सचिवालय में सोमवार को जनता समाधान शिविर लगाया गया। इसमें 26 लोगों ने अपनी फरियाद रखी। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान के निर्देश तिदए। उपायुक्त ने कहा कि घर में शादी या अन्य जरूरी अवसर पर पात्र व्यक्ति को गैस सिलिंडर दिया जाएं। इनको समय पर सिलिंडर नहीं दिया जाता है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जवाबदेही तय की जाएगी। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन


कोट्स रमेश ने बताया कि उनकी आयु 64 वर्ष है। अब तक पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है। वह पेंशन विभाग में कई बार चक्कर काट चुके हैं। वह अधिकारियों के बताए अनुसार प्रमाणपत्र तक दे चुके हैं। इसके बाद भी पेंशन नहीं बन पाई है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसान निधि के लिए काट रहे चक्कर

अटावला गांव के राजेंद्र ने पीएम सम्मान किसान निधि किस्म की मांग की। उन्होंने बताया कि उनकी समय अवधि पूरी हो गई है। वह इसके लिए अधिकारियों के पास कई बार गया है। उनकी कोई सुनवाई नहीं की है।


आय में नहीं हो रहा संशोधन
गीता कॉलोनी के सन्नी ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में आय अधिक दिखा दी। इससे उनका बीपीएल कार्ड काट दिया गया। वह आय संशोधित कराने की मांग कर चुका है। अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की है।


काट दिया गया बीपीएल कार्ड
डाहर गांव के प्रमोद ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में आय अधिक दिखा दी। अब उनका बीपीएल कार्ड काट दिया गया है। इससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed