फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Home guard sacked, ASI suspended for taking bribe for passport verification

इसराना: पासपोर्ट सत्यापन के लिए रिश्वत लेने पर होमगार्ड बर्खास्त, एएसआई निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Home guard sacked, ASI suspended for taking bribe for passport verification
इसराना (पानीपत)। परढ़ाना में गांव दो युवकों से पासपोर्ट सत्यापन के लिए 1100 रुपये रिश्वत लेने पर होमगार्ड को बर्खास्त कर दिया गया, जबकि महिला एएसआई को ड्यूटी में लापरवाही पर निलंबित किया गया है। एएसआई ने अपनी जगह होमगार्ड को सत्यापन के लिए भेज दिया था। एसपी कार्यालय से फीडबैक कॉल करने पर युवकों ने 1100 रुपये लेने की बात बताई, जिसके बाद कार्रवाई की गई है। इसराना थाने की पुलिस ने होमगार्ड पर भ्रष्टाचार अधिनियम-7 एवं 13 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

परढ़ाना निवासी सचिन और सुमित ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। गत 16 सितंबर को इनके पास इसराना थाने में तैनात एएसआई रानी ने सत्यापन के लिए कॉल किया। एएसआई ने अपने स्थान पर होमगार्ड सुनील को सत्यापन के लिए भेज दिया। वहां होमगार्ड ने सत्यापन के एवज में युवकों से 1100 रुपये लिए थे। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब एसपी कार्यालय से निगरानी टीम ने दोनों युवकों को कॉल कर पुलिस के काम के बारे में पूछताछ की। एसपी ने पुलिस के काम की निगरानी के लिए इस टीम का गठन किया था। सचिन एवं सुमित ने बताया कि उनके पास सत्यापन के लिए एएसआई रानी की कॉल आई थी, लेकिन उनके पास आया होमागार्ड सुनील था, जिसने 1100 रुपये लिए। टीम ने परढ़ाना गांव जाकर भी मामले की जांच की। आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने होमगार्ड को बर्खास्त और एएसआई रानी को सस्पेंड कर दिया। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed