{"_id":"691ce16a039f512159061ee1","slug":"hletics-championship-tomorrow-at-siwah-sports-complex-panipat-news-c-244-1-pnp1001-147381-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सिवाह खेल परिसर में एथलेटिक्स चैंपियनशिप कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सिवाह खेल परिसर में एथलेटिक्स चैंपियनशिप कल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एथलेटिक्स हरियाणा की ओर से अस्मिता खेल से ही है मेरी पहचान का एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन सिंथेटिक ट्रैक खेल परिसर सिवाह में 21 नवंबर को सुबह नौ बजे किया जाएगा। एथलेटिक्स संघ के जिला प्रधान राजकुमार मिटान ने बताया कि भारत सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रतियोगिता कराई जा रही है।
जिला सचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि इससे नए एथलीट को खेल प्रतिभा खोज अभियान के माध्यम से खोजकर उन्हें विश्व स्तर का एथलीट तैयार किया जाएगा। इसमें 14 आयु वर्ग में ट्रायथलाॅन-ए, ट्रायथलाॅन-बी और ट्रायथलाॅन सी व किड्स जेवलिन इवेंट का आयोजन और 16 आयु वर्ग में 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, हाई जंप, लांग जंप, डिस्कस थ्रो और शाट पुट व जेवलिन थ्रो इवेंट का आयोजन किया जाएगा। महिला खिलाड़ी को अपने साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो व जन्म प्रमाणपत्र लेकर आएं।