{"_id":"60b6984d8ebc3e00d26210a3","slug":"health-panipat-news-carona-panipat-news-knl71790476","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से दो की मौत, 83 लोग ठीक होकर पहुंचे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से दो की मौत, 83 लोग ठीक होकर पहुंचे घर
विज्ञापन
पानीपत। जिले में कोरोना संक्रमण से मंगलवार को दो और लोग जीवन हार गए। हालांकि पॉजिटिविटी रेट 1.5 फीसदी पर आ गया है। कोरोना संक्रमण के केस कम हो रहे हैं लेकिन संक्रमण की वजह से हो रही मौतों का सिलसिला रुक नहीं रहा। इसके बावजूद सबक नहीं लिया जा रहा है। सिविल अस्पताल में लापरवाही शुरू हो गई और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को किनारे कर दिया गया है। सिर्फ अस्पताल ही नहीं बाजार, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। अस्पताल में आ रहे मरीज भी मास्क ही प्रकार से नहीं लगा रहे हैं, अगर ये लापरवाही जारी रही तो परिणाम गंभीर हो सकते हैं।
मंगलवार को 61 दिनों के बाद सबसे कम 15 कोरोना के नए केस मिले हैं। इससे पहले 30 मार्च को 12 केस मिले थे। 83 लोगों ने कोरोना को हराया। पिछले 31 दिनों में कोरोना से 266 लोगों की मौत हो चुकी है। अब कोरोना के रोगियों से पांच गुना ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। जिले में अब तक कोरोना से 469 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को 1502 लोगों ने अपनी जांच कराई है। जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 30820 हो चुकी है।
विभाग अब 45 से ज्यादा आयु वाले लोगों की वैक्सीन से लगाएगा सभी को डोज
जिले में वैक्सीन की काफी कमी है। अब विभाग ने फैसला लिया है कि जो उनके पास वैक्सीन का स्टॉक है उस स्टॉक से ही 18 प्लस आयु के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के पास 6800 वैक्सीन का स्टॉक है। मंगलवार को मात्र 1270 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगी है।
विज्ञापन
18- 44 वर्ग के 405 लोगों को पहली डोज लगी। 45 साल से अधिक 610 लोगों ने पहली और 255 ने दूसरी डोज लगवाई है। 18-44 आयु के व्यक्तियों के लिए फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन का स्टॉक बहुत कम है। इसलिए विभाग इस आयु वर्ग के लिए कैंप नहीं लगा पा रहा है। विभाग की कोशिश के बाद भी वैक्सीनेशन कार्यक्रम में तेजी नहीं पकड़ पा रहा है।