फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Health of 14 girl students deteriorated after eating porridge, 12 serious

Panipat News: दलिया खाने के बाद 14 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, 12 गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Health of 14 girl students deteriorated after eating porridge, 12 serious
सनौली। जलमाना गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के हॉस्टल में सोमवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे दलिया खाना खाने के बाद 14 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। उनको पेट दर्द और उल्टी होने लगी। साथ ही सिर में चक्कर आने के साथ ही बेसुध हो गईं। इनमें से 12 को जिला नागरिक अस्पताल भेजा गया है। जबकि दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हाॅस्टल में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने पर स्कूल में हंगामा मच गया।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के हॉस्टल में सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे छात्राओं को खाने में दलिया दिया गया था। इसके कुछ देर बाद ही 15 छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। इनको सिर में चक्कर होने के साथ बेसुध तक हो गईं। उनको पेट दर्द और उल्टी लगने लगी। छात्राओं की तबीयत बिगड़ने पर स्कूल के प्रिंसिपल ज्ञानीराम कौशिक व अध्यापक पहुंच गए।
विज्ञापन

वे अपनी-अपनी गाड़ियों में छात्राओं को आनन-फानन में तीन किलोमीटर दूर बापौली स्थित सीएचसी में ले गए। जहां उनका चार घंटे तक उपचार चला। मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुधीर बतरा की देखरेख में टीम ने छात्राओं का इलाज किया। तीन छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर घर भेज दिया। बाकी 12 छात्राओं को जिला नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया। स्कूल के प्रभारी ज्ञानीराम कौशिक ने बताया कि हॉस्टल में खाने में छात्राओं को दलिया दिया गया था। इसके खाने के बाद से छात्राओं तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कच्चे और तैयार दलिये के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट के आधार पर ही छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। प्रथम दृष्टया डॉ. सुधीर बतरा ने बताया कि हो सकता है दलिया में कीटनाशक दवा रखी हो। इसको पकाते समय इस तरफ ध्यान न दिया गया हो। जिला नागरिक अस्पताल में छात्राओं के रक्त के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed