फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   He used to look at his niece with evil eyes, she did not agree even after explaining, so he went to commit murder, killed the father who intervened

Panipat News: भांजी की तरफ गलत नजरों से देखता था, समझाने पर भी नहीं माना तो हत्या करने गए थे, बीच में आए पिता को मार दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
He used to look at his niece with evil eyes, she did not agree even after explaining, so he went to commit murder, killed the father who intervened
पानीपत। अर्जुन नगर में भांजी के प्रेम संबंध के शक में प्रेमी के पिता विश्वास गिरी (47) की चाकू व दरांत से हत्या करने वाले चार में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार देर शाम आरोपी को पुराना औद्योगिक क्षेत्र में गोल चक्कर के पास से पकड़ा। पूछताछ के लिए आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन


थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि आरोपी की पहचान अनूप निवासी अर्जुन नगर के रूप में हुई। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसको पड़ोसी पंकज का चरित्र ठीक नहीं लगता था। इसे लेकर वह पंकज से रंजिश रखने लगा था। आठ सितंबर की देर शाम वह सब्जी काटने वाला दरांत लेकर पंकज को मारने के लिए उसकी तरफ दौड़ा तो पंकज का पिता विश्वास गिरी व मकान मालिक का बेटा राहुल बीच में आ गया। उसने पंकज के पिता विश्वास गिरी की गर्दन, मुंह व सिर पर दरांत से कई वार कर दिए। झगड़े की आवाज सुनकर भाई संदीप, प्रदीप व दोस्त नितिश भी चाकू से लैस होकर वहां पर आ गए। पंकज वहां से भागने में कामयाब हो गया था। हत्या के बाद वह सभी मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन

अर्जुन नगर में शुक्रवार रात पड़ोसी अनूप, संदीप, प्रदीप व नितिश ने मिलकर विश्वास गिरी की दरांत से काटकर हत्या कर दी थी। बेटे पंकज ने बताया था कि आरोपियों को शक था कि उसका व उनकी भांजी का आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिस शक में वह शुक्रवार रात उसकी हत्या करने आए थे और पिता बीच में आए तो उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed