{"_id":"644edb4aba802c76a1056d19","slug":"he-tore-the-young-womans-clothes-and-cut-her-hair-panipat-news-c-18-1-107149-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: घर में घुस युवती के कपड़े फाड़े, बाल काटे और लूटे नकदी-गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: घर में घुस युवती के कपड़े फाड़े, बाल काटे और लूटे नकदी-गहने
विज्ञापन
पानीपत। सदर थाना क्षेत्र के गांव गांजबड़ में चार नकाबपोश बदमाशों ने एक मकान में घुस युवती को बंधक बनाकर मारपीट की और 50 हजार रुपये लूट ले गए। आरोप है कि बदमाशों ने इस दौरान युवती के कपड़े फाड़े और बाल भी काट दिए। साथ ही जाते समय दीवार पर लिखा कि 50 लाख रुपये तैयार रखना, वरना दहेज केस में जेल जाओगे। यही नहीं मामले की शिकायत करने पर परिवार को बदनाम करने की धमकी दी। पीड़ित युवती की ओर से उक्त आशय की शिकायत के बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मामले में युवती ने अपने भाई के साले पर हमला कराने का आरोप लगाया है।
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीकॉम पास है। उसके माता-पिता शनिवार को खेत में गए थे। वह घर पर अकेली थी। इस बीच शाम करीब साढ़े पांच बजे नकाबपोश चार बदमाश घर की कुंडी तोड़कर अंदर घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। उसके कपड़े फाड़ दिए और बाल काट दिए। दोनों कान से जबरन बाली निकाल ली और मारपीट की। उसके कपड़ों में रेत व बजरी डाल दी। फिर चुन्नी से हाथ-पैर बांधकर उसे चारपाई पर बांध दिया। अलमारी से आधार कार्ड, बैंक की कॉपी, जमीन के दस्तावेज, बाइक की आरसी, आयकर विभाग का कार्ड व गैस की कॉपी समेत अन्य सामान जला दिया। हमलावरों ने दोनों कमरों व गैलरी की दीवार पर लिखा कि कल 50 लाख तैयार रखना, वरना जेल जाओगे, नहीं तो परिवार समेत जान से मार देंगे। आरोपी कुछ दस्तावेज और 50 हजार रुपये निकाल ले गए। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने लूटपाट और मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
फोन पर बात कर रहे थे बदमाश
युवती ने बताया कि एक बदमाश ने सफेद रंग की कमीज पहनी थी, दूसरे व तीसरे ने हरे रंग की और चौथे ने ऑरेंज कलर की कमीज पहन रखी थी। वे फोन पर बात कर दिशा निर्देश ले रहे थे।
विज्ञापन
रविवार को होनी थी पंचायत, इससे पहले ही वारदात
युवती ने बताया कि उसके भाई की फरवरी 2021 में कुराड़ निवासी सुमन के साथ शादी हुई थी। दोनों में अनबन रहने लगी। उनकी एक वर्षीय बेटी है। इसके बाद भाभी एक साल से अपने मायके में रह रही है। वह उन पर अनेक तरह के दबाव बना रहे हैं और दहेज में दिए सामान के 50 लाख रुपये मांग रहे हैं। इस संबंध में रविवार को पंचायत होनी थी। इससे पहले ही शनिवार को उन पर हमला कर दिया गया।
दीवार पर लिखी ये चार लाइन-
1. कल तक 50 लाख तैयार रखना, नहीं तो दहेज केस में जेल जाओगे।
2. जमीन पैसे कागज सब जला दिए हैं, इबी ना माने तो ऐसी मां-बहन ने बदनाम करेंगे, मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगे।
3. झूठी धमकी ना समझो, पैसे तैयार रखो, परिवार की जान प्यारी है ना, कोई चारा नहीं, पुलिस में गए तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना।
4. 50 लाख चाहिए- सोनू मलिक।
वर्जन
युवती की शिकायत के आधार पर एक नामजद व चार-पांच अन्य के खिलाफ आठ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है, बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रामनिवास सिंह, प्रभारी, सदर थाना।