फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hazel and Manvi Tomar stood first in the poster-making competition.

Panipat News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हेजल और मानवी तोमर प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Hazel and Manvi Tomar stood first in the poster-making competition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में मंगलवार को अंतर महाविद्यालय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता काॅलेज के कंप्यूटर विभाग द्वारा विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति और तकनीकी कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई। प्रतियोगिता में हेजल और मानवी तोमर ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्राचार्य डॉ. गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रहना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की रचनात्मकता, नवाचार और व्यावहारिक कौशल को विकसित करना भी है। पोस्टर मेकिंग जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशक्ति का उपयोग करने, नए विचार प्रस्तुत करने और अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने का अवसर प्रदान करती हैं। कंप्यूटर विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अदिति मित्तल ने कहा कि पोस्टर मेकिंग केवल एक कला नहीं, बल्कि विचारों को प्रभावशाली और रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीएससी कंप्यूटर साइंस तृतीय वर्ष की हेजल व बीसीए तृतीय वर्ष की मानवी तोमर, द्वितीय बीसीए द्वितीय वर्ष की ईशा व बीसीए प्रथम वर्ष के अनुराग और तृतीय स्थान पर बीएससी कंप्यूटर की तृतीय वर्ष छात्रा निकिता गर्ग व बीसीए प्रथम वर्ष के बंटी रहे। वहीं सांत्वना पुरस्कार शगुन, हिना, रूपा खुशी, माधव सिंगला, पलक व नैंसी को मिला। इस अवसर पर कंप्यूटर विभाग के प्राध्यापक विकास काठपाल, प्राध्यापिका, प्रिया शर्मा, वीणू भाटिया, प्राध्यापक रुद्र प्रताप सिंह, प्राध्यापिका भारती व प्रीति शर्मा उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed