{"_id":"674352b2db27dc786807766e","slug":"haryana-young-man-was-making-reels-in-market-wearing-women-s-clothes-shopkeepers-caught-him-and-thrashed-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: महिलाओं के कपड़े पहनकर बाजार में रील बना रहा था युवक, दुकानदारों ने पकड़कर धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: महिलाओं के कपड़े पहनकर बाजार में रील बना रहा था युवक, दुकानदारों ने पकड़कर धुना
Sun, 24 Nov 2024 09:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 24 Nov 2024 09:52 PM IST
सार
आरोप है कि महिलाओं के कपड़े पहनकर युवक अश्लील डांस कर रहा था। इसलिए वहां दुकानदारों ने उसे धुना। युवक ब्लॉग के लिए महिलाओं के कपड़े पहनकर बीच बाजार में वीडियो शूट कर रहा था। युवक की पिटाई की वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
युवक की पिटाई करते हुए दुकानदार।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
पानीपत के इंसार बाजार में महिलाओं के कपड़े पहनकर अश्लील डांस कर रहे युवक की कुछ दुकानदारों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। युवक महिलाओं के कपड़े पहनकर बाजार में रील बना रहा था। उसका साथी वीडियो को शूट कर रहा था।
युवक को देखकर बाजार में आ रही महिलाएं खुद को असहज महसूस कर रही थीं। दुकानदारों ने युवक को जमकर थप्पड़ जड़े। राहगीरों ने युवक की पिटाई की वीडियो भी बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
दुकानदारों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। दुकानदारों ने युवक से पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहा है। युवक ने बताया कि कि वह सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर एक्टिव है। उसके लिए वह वीडियो शूट करता है। ब्लॉग बनाने से आय होती है। उसके फॉलोअर्स को इस तरह की वीडियो पसंद आती है।
विज्ञापन
इसलिए वह ऐसी वीडियो बना रहा था। वह पहले भी वह इस तरह की वीडियो शूट कर चुका है। सोशल मीडिया पर उसकी ऐसी वीडियो खूब वायरल होती है। इसलिए वह ऐसी वीडियो शूट करता है। युवक ने दुकानदारों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। उसने अपनी गलती मानते हुए भविष्य में ऐसा न करने का भरोसा भी दिया।
इसके बाद दुकानदारों ने युवक को बैठाकर समझाया भी कि ऐसी वीडियो समाज में गलत संदेश जाता है। हमारी संस्कृति भी प्रभावित होती है। महिलाएं ऐसी वीडियो देखकर असहज होती है। हमें समाज में अच्छा संदेश देना चाहिए।