फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana won the match in National Rockball Championship

Panipat News: राष्ट्रीय राॅकबाॅल चैंपियनशिप में हरियाणा ने जीता मुकाबला

Tue, 03 Feb 2026 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 03 Feb 2026 03:43 AM IST
विज्ञापन
Haryana won the match in National Rockball Championship
गांव पट्टी कल्याणा में आयोजित राष्ट्रीय राकबाल प्रतियोगिता में विजेता लड़कियों की टीम।
समालखा। राष्ट्रीय राॅकबाॅल चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों वर्गों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया। हरियाणा की टीम ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल में प्रवेश किया। यह प्रतियोगिता हरियाणा राॅकबाॅल एमेच्योर एसोसिएशन के सौजन्य से गांव पट्टीकल्याणा स्थित सेवा, साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में आयोजित की जा रही है। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

भारतीय राॅकबाॅल एमेच्योर संघ के महासचिव भूपेंद्र सांगवान, हरियाणा एमेच्योर संघ के महासचिव रविंद्र पाल तथा सेवा, साधना एवं ग्राम विकास केंद्र पट्टीकल्याणा के खेल निदेशक हरेंद्र सिंह ने बताया कि यह एक मिक्स राॅकबाॅल प्रतियोगिता है। इसमें महिला और पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन तीन फरवरी को होगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 12 राज्यों की 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें करीब 200 महिला व पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सिंगापुर में होने वाली एशियन राॅकबाॅल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिलाओं के लीग मुकाबलों में हरियाणा ने जम्मू-कश्मीर को बड़े अंतर से हराया। मंगलवार को महिलाओं के सेमीफाइनल मुकाबले हरियाणा बनाम पंजाब और छत्तीसगढ़ बनाम मध्यप्रदेश के बीच खेले जाएंगे। वहीं पुरुष वर्ग में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश और दमन-दीव को पराजित किया, जबकि हिमाचल प्रदेश ने कड़े मुकाबले में गुजरात की टीम को शिकस्त दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed