{"_id":"651dccc00bc3d550c7035725","slug":"haryana-family-members-celebrated-neeraj-chopra-s-gold-medal-mother-said-about-marriage-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: नीरज चौपड़ा कब करेंगे शादी? मां बोलीं- हम तो नीरज की शादी कल कर लें, लेकिन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: नीरज चौपड़ा कब करेंगे शादी? मां बोलीं- हम तो नीरज की शादी कल कर लें, लेकिन...
Thu, 05 Oct 2023 02:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मतलौडा, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मतलौडा, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 05 Oct 2023 02:06 AM IST
सार
जीत के बाद नीरज के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। भारत माता की जय के जयकारे लगे। पिता ने नीरज के साथ किशोर जेना के पदक जीतने पर खुशी जताई।
विज्ञापन
नीरज के स्वर्ण पदक जीतने के बाद बैठे चाचा भीम चोपड़ा, मां सरोज देवी और पिता सतीश कुमार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा के पैतृक गांव खंडरा में खूब जश्न मना। ग्रामीणों ने भारत माता की जय के नारे लगाए और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। जश्न के बीच नीरज की मां सरोज ने कहा कि उनकी शादी तो हम कल कर दें, लेकिन वह कहेगा तभी करेंगे। नीरज ने चीन में आयोजित एशियाई खेलों में 88.88 मीटर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
नीरज का मैच देखने के लिए आसपास के गांवों के लोग भी उनके घर पहुंच रह गए थे। नीरज के पदक जीतते ही गांव में आतिशबाजी शुरू हो गई। गलियों में लड्डू बंटने लगे। पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना भी नीरज के घर पहुंचे। उन्होंने नीरज के पिता सतीश कुमार को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि हमारा देश आने वाले समय में खेलों का हब बन जाएगा। पिछले सप्ताह नीरज से बात हुई थी, तब उन्होंने कहा था कि वह सभी मेडल जीत चुके हैं, अब फिर से इन मेडलों की जीत दोहराना चाहते हैं।
विज्ञापन
नीरज के पिता सतीश ने बताया कि खेल तब तक खत्म नहीं होता, जब तक सोचना पड़ता है कि क्या होगा, लेकिन अबकी बार उनके लिए दोहरी खुशी है। देश को स्वर्ण व रजत पदक दोनों मिले हैं। आने वाले समय में किशोर जेना भी स्वर्ण लेकर आएंगे। नीरज की माता सरोज ने कहा कि बेटे के स्वर्ण पदक जीतने पर बड़ी खुशी है। नीरज निरंतर मेहनत करता रहता है। मैच देखते समय यकीन था कि वह स्वर्ण पदक जरूर जीतेगा। नीरज से लगभग सप्ताहभर पहले बात हुई थी। नीरज की मां ने खुशी से कहा कि उसकी शादी तो हम कल कर दें, लेकिन नीरज कहेगा तभी तो होगी।