फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana Board's 10th class is promising, district's result was 97.24 percent

Panipat News: हरियाणा बोर्ड की 10वीं में छाए होनहार, 97.24 प्रतिशत रहा जिले का परिणाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Haryana Board's 10th class is promising, district's result was 97.24 percent
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 10वीं कक्षा में होनहार छा गए। जिले का पास प्रतिशत 97.24 प्रतिशत रहा। यह पिछले साल से 23.05 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम 74.20 प्रतिशत था। बेटियों के साथ बेटों ने भी इस बार अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। ज्ञानदीप स्कूल के वंश ने 496 और नेशनल स्कूल के ध्रुव ने 495 अंक के साथ जिले में उत्कृष्ट विद्यार्थियों में अपना नाम दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा रविवार को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। विद्यार्थियों में परीक्षा देखकर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। घर से लेकर स्कूल तक मिठाई खिलाने का सिलसिला शुरू हो गया। बच्चों ने एक दूसरे को भी अच्छे अंक आने की बधाई दी। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि जिले में 10वीं कक्षा में 14715 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 14309 पास हुए। 323 की रि-अपीयर और 83 क्वालीफाई नहीं कर पाए। जिले का पास प्रतिशत 97.24 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बेहतर आने के कई कारण रहे हैं। सबसे बड़ा कारण हरियाणा बोर्ड द्वारा इस बार नए तरीके से परीक्षा परिणाम निकलना रहा। बोर्ड ने पहली बार टॉपरों की सूची जारी करने की बजाय सबके अंक जारी कर उनको बराबर की खुशी महसूस कराई है। इस बार शिक्षा निदेशालय ने पहले दिन से ही परीक्षा परिणाम में सुधार लाने पर काम किया। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी समेत खंड शिक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई। अधिकारियों से समय-समय पर रिपोर्ट भी मांगी गई। इनको देखते हुए परीक्षा परिणाम में पिछले साल से 23.04 प्रतिशत का सुधार देखने को मिला। एक ही साल में इतना अंतर मायने रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
प्राइवेट का 94.79 और ओपन का 28.03 प्रतिशत
जिले में 10वीं कक्षा के प्राइवेट विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 94.79 प्रतिशत रहा। जिले में 519 विद्यार्थियों ने प्राइवेट परीक्षा दी थी। इनमें से 491 पास हुए और 27 क्वालीफाई नहीं कर पाए। ओपन में 503 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 141 पास हुए। इनका पास प्रतिशत 28.03 रहा। इनमें 293 लड़काें में 77 पास हुए। इनका पास प्रतिशत 26.28 और 210 लड़कियों में 64 पास हुईं। इनकी पास प्रतिशत 30.48 प्रतिशत रहा। रि-अपीयर में 438 ने परीक्षा दी। इनमें 306 पास हुए। इनका पास प्रतिशत 69.86 प्रतिशत रहा। इनमें 272 लड़के और 166 लड़कियां रही। लड़कों में 177 पास हुए। इनका पास प्रतिशत 65.07 और 166 लड़कियों में 129 पास हुई। इनका पास प्रतिशत 77.71 रहा।




विभाग के सामने चुनौती
शिक्षा विभाग के सामने इस साल बड़ी चुनौती रहेगी। वे पिछले सत्र में अपनी क्षमता के अनुसार मेहनत करा चुके हैं। इस बार पिछले साल से परिणाम बेहतर करने का लक्ष्य रहेगा। ऐसे में उनको मेहनत करनी और करानी होगी। ऐसे में अधिकारियों को स्कूलों के निरीक्षण की संख्या बढ़ाने के साथ पढ़ाई के तरीके सुधारने पर जोर देना होगा।


वर्जन :
हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम अच्छा रहा है। इस बार यह 96.24 प्रतिशत रहा है। शिक्षकों और अधिकारियों की मेहनत से पिछले कई सालों से बेहतर परिणाम रहा है। वे आगे भी इसी तरह का परिणाम लाने का प्रयास करेंगे।
राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed