फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hanuman Chalisa recited to ward off the evil spirit of corruption from officers in Panipat

अजब-गजब: भ्रष्ट अधिकारियों से भ्रष्टाचार का भूत उतारने के लिए किया हनुमान चालीसा का पाठ

Wed, 22 Feb 2023 12:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Feb 2023 12:31 AM IST
सार

डीटीपी विभाग में पंडित पुराण चंद महाराज के सानिध्य में 11 ब्राह्मणों के साथ मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व जिला पार्षद एवं प्रधान जन आवाज सोसायटी जोगिंद्र स्वामी रहे।

विज्ञापन
Hanuman Chalisa recited to ward off the evil spirit of corruption from officers in Panipat
सेकटर-18 स्थित एचएसवीपी कार्यालय में हवन करते हुए लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में अंसल एपीआई में हुए करोड़ों के घोटालों की शिकायत देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डीटीपी विभाग में पंडित पुराण चंद महाराज के सानिध्य में 11 ब्राह्मणों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार का भूत उतारने और उनकी सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजक पूर्व जिला पार्षद एवं प्रधान जन आवाज सोसायटी जोगिंद्र स्वामी ने कहा कि लगातार दो साल से अंसल एपीआई में सरकार का करोड़ों रुपये का टैक्स चोरी हो रहा है। बिना प्लानिंग ही यूडीलैंड को बेचा रहा है। डीटीपी विभाग के अधिकारियों तहसीलदार और भू माफियाओं ने सांठगांठ के तहत कौड़ियों के भाव खरीद कर मोटी धन वसूली की है।
विज्ञापन


इसके साथ साथ जनहित के लिए छोड़ी गई टैक्सी स्टैंड, सरकारी गोहर, पार्क, यहां तक की हुड्डा विभाग की भी काफी जमीन को इन लोगों द्वारा बेचकर उसमें अवैध भवन तक बनवा दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और डीटीपी विभाग गरीब लोगों के छोटे-छोटे मकानों को तोड़ने के लिए हर समय कमर कसे रहता है लेकिन यहां पर इतना बड़ा घोटाला और अवैध तरीके से बनाए गए इन भवनों को छेड़ा तक नहीं जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी उनकी मंशा पर सवालिया निशान खड़े करता है उन्होंने कहा कि जिले के बड़े अधिकारी से लेकर कंट्री एंड टाउन प्लानिंग विभाग चंडीगढ़ के बड़े अधिकारियों के साथ अंसल के मैनेजर की सांठगांठ हैं। कई अधिकारियों को इसके द्वारा बेनामी संपत्ति भी दी गई है। जिसके चलते सैकड़ों करोड़ के घोटाले पर पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जब तक विभाग इन अवैध भवनों पर कार्रवाई नहीं करता, अवैध तरीके से की गई रजिस्टरियों को रद्द नहीं करता और भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर आपराधिक मामला दर्ज नहीं होता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।


इस मौके पर रणजीत भोला, सरदार कवलजीत सिंह, डीपी ग्रोवर, सोनू पंडित, प्रदीप भराड़ा, प्रमोद पाल, सरदार बलबीर सिंह, अजय राणा, सरदार हरबेल सिंह मक्कड़, सतीश शर्मा, रविंद्र भौरिया, योगेश मुटनेजा, काला, दिलबाग सिंह, मनोज कुमार, सुभाष भराड़ा, रोहतास अहलावत, बलवान जागलान, आशीष राठी, अशोक बल्ला अशोक भोला , कुलदीप शर्मा, नरेश गुप्ता, सुरेश अग्रवाल सहित काफी लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed