फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Handloom goods worth 10 crores burnt due to fire in Balaji Overseas

बालाजी ओवरसीज में आग से 10 करोड़ का हैंडलूम का सामान जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Handloom goods worth 10 crores burnt due to fire in Balaji Overseas
पानीपत। गांव जालपाड़ स्थित बालाजी स्पीनर्स में लगी हुई आग । - फोटो : Panipat
पानीपत। चौटाला रोड पर बालाजी ओवरसीज में बुधवार सुबह शार्ट सर्किट से पहले एक मशीन में आग लग गई। फैक्टरी के कर्मचारियों ने उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग अनियंत्रित हो गई। इसके बाद आग ने पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने इसकी सूचना मालिक और दमकल विभाग के कर्मचारियों को दी। पौन घंटा बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। तब तक आग मुख्य गोदाम तक पहुंच गई। इसके बाद दमकल विभाग की 20 गाड़ियों ने सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक मशीन समेत करीब 10 करोड़ का हैंडलूम का सामान जल चुका था। इस दौरान आग की सूचना पर मौके पर पहुंची सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मालिक के बयान दर्ज कर कागजी कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन

अंसल निवासी सोम पोपली ने पुलिस को बताया कि उसकी चौटाला रोड पर बालाजी ओवरसीज के नाम से हैंडलूम फैक्टरी है। उनकी फैक्टरी में हैंडलूम से संबंधित वस्तुओं का उत्पादन होता है और उन्हें देश विदेश में निर्यात भी किया जाता हैं। बुधवार सुबह सवा दस बजे उसके पास मैनेजर विनोद कुमार का फोन आया था। विनोद ने बताया कि फैक्टरी में आग लग गई है। उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही वे 30 मिनट में फैक्टरी पहुंच गए। फैक्टरी आग से धधक रही थी। करीब पौने 11 बजे दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। तब तक आग गोदाम, प्रथम तल व अधिकारियों के कार्यालयों तक पहुंच चुकी थी। दमकल की 20 गाड़ियों ने 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। आग में मशीन समेत उनका 10 करोड़ से अधिक का हैंडलूम का सामान जल गया है।
आग बुझाकर चली गईं गाड़ियां, दोबारा सुलग उठी चिंगारी
ढाई बजे दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाकर चली गईं थीं। जब श्रमिकों ने फैक्टरी की जांच शुरू की तो गोदाम में आग लगती मिली। इस पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। देर शाम तक फैक्टरी से धुआं निकलता रहा।

मेहनत से खड़ा किया कारोबार, आग में राख
सोम पोपली ने बताया कि उन्होंने कुछ साल पहले हैंडलूम का कारोबार शुरू किया था। शार्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने करोड़ों के कारोबार को राख कर दिया।
उद्यमियों की मांग, इंडस्ट्रियल एरिया में स्थापित हो फायर स्टेशन
उद्यमियों की काफी पुरानी मांग है कि इंडस्ट्रियल एरिया में फायर स्टेशन स्थापित होना चाहिए। इंडस्ट्रियल एरिया से 10 किलोमीटर दूर फायर स्टेशन बनाया गया है। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियों को पहुंचने में पौना से एक घंटा लग जाता है। गाड़ियों को लाल बत्ती चौक, संजय चौक, रेलवे रोड, गोहाना रोड व सेक्टर 11-12 मोड़ के जाम से जूझना पड़ता है। तब तक करोड़ों का कारोबार राख हो जाता है।

पानीपत। गांव जालपाड़ स्थित बालाजी स्पीनर्स में लगी हुई आग को बुझाते हुए कर्मी ।

पानीपत। गांव जालपाड़ स्थित बालाजी स्पीनर्स में लगी हुई आग को बुझाते हुए कर्मी ।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed