{"_id":"67695b38ce5ad2b17e0b0e49","slug":"half-naked-body-of-girl-found-in-panipat-suspicion-of-murder-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat Crime: युवती का अर्धनग्न शव मिलने से फैली सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या का शक, पहचान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat Crime: युवती का अर्धनग्न शव मिलने से फैली सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या का शक, पहचान नहीं
Mon, 23 Dec 2024 06:15 PM IST
अंकेश ठाकुर
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 23 Dec 2024 06:15 PM IST
सार
पानीपत के गांव भैंसवाल में एक युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। शव ड्रेन में पड़ा हुआ था। शव सड़ चुका था। युवती की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में एक युवती का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। पानीपत के गांव भैंसवाल में ड्रेन में एक युवती का शव मिला है। शव सड़ चुका था। प्राथमिक जांच में युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या का संदेह है। राहगीरों की सूचना पर सेक्टर 13-17 थाना पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जन सेवा दल के सदस्यों की मदद से शव को बाहर निकाला और जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस ने शव के हुलिये की फोटो आसपास के पुलिस थानों में भेज दी है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
सोमवार सुबह भैंसवाल गांव के किसानों ने ड्रेन में ओधे मुंह पड़े शव को देखा। शव मिलने की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची, ग्रामीणों की यहां भीड़ जुट गई। युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में था। शरीर पर सिर्फ जर्सी थी। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव सड़ चुका था। मृतका के हाथ की उंगलियों पर अंश लिखा है। उसके माथे की बाईं तरफ चोट के निशान हैं। प्राथमिक जांच में शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। चिकित्सा जांच के बाद महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होगी। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतका की आयु 24-25 साल के आसपास है।
सीसीटीवी कैमरों की जांच करेगी पुलिस
थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस बरसत रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की पिछले एक सप्ताह की फुटेज खंगालेगी। पुलिस को यहां से मृतका के बारे में सुराग मिल सकता है। इस केस को जल्द सीआईए को भी ट्रांसफर किया जा सकता है।
विज्ञापन
क्या बोले थाना प्रभारी
थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद महिला की मौत के कारण स्पष्ट होंगे। मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।