{"_id":"ca1971c590969109e5185d447abe744c","slug":"had-been-injured-call-the-police-silence","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल करती रहीं फोन, पुलिस रही मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल करती रहीं फोन, पुलिस रही मौन
अमर उजाला, पानीपत
Updated Mon, 16 Dec 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत में पानीपत-रोहतक नए बाईपास पर दोनों नहरों के बीच हादसे में घायल चार महिलाएं सड़क पर कराहती रही। लेकिन घायलों के बार-बार डायल करने के बाद किसी ने फोन नहीं उठाया।
पुलिस की अनदेखी पर परिवार के लोगों ने राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल की एंबुलेंस में अस्पताल दाखिल कराया। जहां पर महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
हादसा रविवार सुबह पानीपत-रोहतक बाईपास पर दोनों नहरों के बीच हुआ। सोनीपत के सिसाना निवासी युवक नवीन अपनी मां और परिवार की अन्य महिलाओं के साथ पानीपत अपने मामा के यहां वैगन-आर गाड़ी में सवार होकर आ रहे थे दोनों नहरों के बीच सड़क से होकर पानीपत-रोहतक नए बाईपास पर पहुंचे तो यहां तेज गति से आ रहे ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। इस पर गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
इसमें सिसाना निवासी सरोज, मुकेश, सुनीता और मंजू घायल हो गई, जबकि नवीन और गाड़ी का चालक बाल-बाल बचे। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
नवीन ने बताया कि वह काफी देर तक कंट्रोल रूम में हादसे की सूचना देने के लिए संपर्क साधते रहे। लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। राहगीरों ने हादसे की सूचना 102 नंबर पर दी। इसके बाद सिविल अस्पताल से एंबुलेंस पहुंची। उन्होंने राहगीरों की मदद से चारों घायलों को एंबुलेंस में बैठाया और सिविल अस्पताल में ले गया। जहां पर डॉक्टरों ने मुकेश को गंभीर बताया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों की मांग पर चारों को रेफर कर दिया। परिजन चारों घायलों को नजदीक के अस्पताल में ले गए। जहां पर उनका इलाज किया।