{"_id":"67cf45ced8892f8faf05c87b","slug":"gym-owner-couple-attacked-panipat-news-c-244-1-pnp1001-133435-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिम संचालक दंपती पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जिम संचालक दंपती पर हमला
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-13-17 क्षेत्र की एक जिम में संचालक दंपती समेत तीन लोगों पर जिम में ही अभ्यास करने वाले युवक-युवक समेत अन्य लोगों ने हमला कर दिया। दंपती ने युवक व युवती को गलत हरकत करने के शक पर समझाने के लिए बुलाया था।
सेक्टर-13-17 स्थित हाउसिंग बाेर्ड कॉलोनी की प्राची चोपड़ा ने थाना सेक्टर-13-17 में शिकायत दी कि वह उसके पति के साथ जिम चलाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम में एक युवक और युवती कुछ समय से अभ्यास के लिए आते थे। उन पर गलत हरकत करने का शक था इसलिए उन्होंने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। उनके साथ दो अन्य युवक व युवती भी थे।
जब वे लोग उन्हें समझा रहे थे, तो आरोपी उनके साथ गुस्से में बात करने लगे। इस पर उन्होंने अपने जेठ मानुष को वहां बुला लिया। मानुष ने उनसे शांत रहने और झगड़ा न करने की बात कही। इस पर शिवम ने कार्यालय का शीशा तोड़ दिया और उसके जेठ मानुष पर डंबल की रॉड से हमला कर दिया। इस पर उनका जेठ बेहोश हो गया। उक्त लोगों ने उसके साथ भी बदतमीजी की और हमला करते हुए मारने की धमकी दी। यह सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।