फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Grandfather and grandson riding a bike were hit by a truck, grandson died, grandfather seriously injured

Panipat News: बाइकसवार दादा-पोता को ट्रक ने मारी टक्कर, पोते की मौत, दादा गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Grandfather and grandson riding a bike were hit by a truck, grandson died, grandfather seriously injured
- फ्लाईओवर पर रोड़ धर्मशाला के सामने हुआ हादसा, दादा अपने पोते को दवा दिलाने अंसल रोड स्थित निजी अस्पताल में जा रहा था
विज्ञापन


- गंभीर रूप से घायल अधेड़ का बरसत रोड स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज

- सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने घायल के बयानों पर अज्ञात ट्रक चालक पर किया केस दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। फ्लाईओवर पर रोड़ धर्मशाला के सामने एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दादा-पोते को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पोते की मौत हो गई। दादा गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपने बीमार पोते को असंल स्थित निजी अस्पताल में दवा दिलाने जा रहा था। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सेक्टर 13-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायल मृतक के दादा के बयानों पर पुलिस ने बच्चे के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।




सिवाह गांव निवासी कृष्ण कुमार कादियान ने बताया कि वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है। शनिवार की शाम करीब छह बजे वह अपने नौ साल के पोते रुद्र कुमार को दवाई दिलाने अंसल स्थित निजी अस्पताल में जा रहा था। रुद्र की तबीयत कई दिन से खराब चल रही है। जब वह जीटी रोड पर रोड धर्मशाला के सामने पहुंचा तो वहां एक तेज रफ्तार ट्रक आया। ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को साइड मार दी। जिससे वह दोनों नीचे गिर गए। नीचे गिरते ही पोते का सिर ट्रक के टायर से टकराया। सिर में गंभीर चोट के कारण रुद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए नजदीकी एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां वह उपचाराधीन है। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपी ट्रक को जल्द पकड़ा जाए। रुद्र कक्षा तीसरी का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed