{"_id":"69ed1ece3de2cecc7a029aa6","slug":"grain-stolen-from-a-shop-in-the-grain-market-panipat-news-c-244-1-pnp1012-156124-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अनाज मंडी में दुकान से गल्ला चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अनाज मंडी में दुकान से गल्ला चोरी
Sun, 26 Apr 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
समालखा। समालखा नई अनाम मंडी की दुकान नंबर 126 के गल्ले से 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। आढ़ती राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अप्रैल को 9:23 बजे उनकी दुकान पर मजदूर काम कर रहे थे। उसी समय दो युवक आए और दुकान से गल्ला उठाकर ले गए। जब वह दुकान पर पहुंचा तो वहां पर गल्ला नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें दो युवक चोरी करते हुए नजर आए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन