{"_id":"6761e1e1e18371ae9c0e0355","slug":"grabbed-one-crore-rupees-from-a-young-man-posing-as-a-police-officer-panipat-news-c-244-1-pnp1003-129207-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुलिस अधिकारी बन युवक से एक करोड़ रुपये हड़पे, केस में फंसाने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुलिस अधिकारी बन युवक से एक करोड़ रुपये हड़पे, केस में फंसाने की दी धमकी
विज्ञापन
पानीपत। ठगों ने मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर सलारगंज गेट क्षेत्र के एक युवक को फ्रॉड केस में फंसाने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये की ठगी कर ली। ठग ने पहले उसके पास आरबीआई का कर्मचारी बनकर कॉल की। इसके बाद मुंबई पुलिस अधिकारी बनकर कॉल की। उसको केस से बचाने की एवज में उससे एक करोड़ रुपये ठग लिए ।
पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी है। वार्ड दो के सलारगंज गेट क्षेत्र निवासी मुकेश कुमार गर्ग ने बताया कि सात दिसंबर को उसके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उसे कहा कि वह आरबीआई का कर्मचारी बात कर रहा है। उसने उसे कहा कि उसके नाम एसबीआई का क्रेडिट कार्ड है। उसके कागजात का गलत प्रयोग हुआ है। आठ नवंबर को उसके पास एक वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उसके कागजातों का गलत प्रयोग हुआ है। इसलिए उसे डिजिटल रूप से गिरफ्तार किया जाता है। उसको डराया गया और उसे कहा गया कि अगर बचना है तो एक करोड़ रुपये देने होंगे।
उन्होंने उसके परिवार को भी मारने की धमकी दी। उसके पास एक पत्र भेजा गया। इसमें मुंबई पुलिस का भी हवाला था। वह घबरा गया उसने एक करोड़ रुपये देने की हामी भर ली। उसने आठ दिसंबर को उनके बताए खाते में 65 लाख रुपये जमा करवा दिए। अगले दिन उसने 23 लाख रुपये जमा कराए और फिर 16 दिसंबर को उसने उनके खाते में 12 लाख रुपये जमा करवा दिए। उसने कुल एक करोड़ रुपये उन्हें दिए। इसके बाद भी उससे पैसे मांगे जाते रहे। फिर वह समझ गया उसके साथ फ्रॉड हुआ है। उसने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
वर्जन-
साइबर अपराध थाना पुलिस के प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। जिस नंबर से पीड़ित के पास कॉल आई थी। उसको ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि आरोपी को जल्द पकड़ लेंगे।