{"_id":"6af23c2f69d183c1c807b013","slug":"govardhan-puja-teaches-service-to-nature-and-devotion-krishna-das-baba-panipat-news-c-244-1-pnp1007-167295-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन पूजा सिखाती है प्रकृति सेवा और भक्ति : कृष्ण दास बाबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन पूजा सिखाती है प्रकृति सेवा और भक्ति : कृष्ण दास बाबा
विज्ञापन
पानीपत। वृंदावन ट्रस्ट और श्री गणेश मंदिर सेवा समिति द्वारा सोमवार को असंध रोड भाटिया कॉलोनी स्थित गणेश मंदिर में गोवर्धन पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई। इस दौरान गोबर से गोवर्धन पर्वत की सुंदर आकृति तैयार की गई। विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा की और परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि नवीन गर्ग रहे।
कृष्ण दास बाबा ने गोवर्धन पूजा के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि गोवर्धन पूजा प्रकृति और भक्ति सिखाती है
उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को समाप्त करने तथा ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाया था। इसी प्रसंग से गोवर्धन पूजा की परंपरा जुड़ी हुई है। ट्रस्ट के प्रधान राकेश बंसल और महासचिव हरीश बंसल ने कहा कि गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गोमाता की सेवा, पर्यावरण संरक्षण और आपसी प्रेम का संदेश देता है। इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक विकास गोयल, बलदेव गांधी, जोगिंदर कुंडू, पुनीत गर्ग, मुकेश गोयल, दीपक अरोड़ा, महेंद्र छाबड़ा, अशोक जख्मी व राजेश तनेजा उपस्थित रहे।