फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Goods worth Rs 10.24 lakh stolen from Birla's site

Panipat News: बिरला की साइट से 10.24 लाख रुपये का सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Goods worth Rs 10.24 lakh stolen from Birla's site
पानीपत। चोरों ने रिफाइनरी के पास आदित्य बिरला ग्रासिम पेंट डिवीजन की साइट से 10.24 लाख रुपये का कीमत का सामान चोरी कर लिया है। आदित्य बिरला ग्रुप यहां 1600 करोड़ रुपये निवेश कर पेंट का उद्योग लगा रहा है। पांच दिन पहले ही बिरला ग्रुप के चेयरमैन ने यहां निरीक्षण कर प्लांट की जानकारी थी। चोरों ने अब इस प्लांट में लाखों रुपये की चोरी कर ली। आदित्य बिरला ग्रुप के इस प्लांट के मुख्य प्रबंधक ने सदर थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आदित्य बिरला ग्रासिम पेंट डिवीजन के मुख्य प्रबंधक अंतिम कश्यप ने बताया कि वो मूल रूप से इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र का रहने वाला है । वो बिरला ग्रुप में कार्यरत है। बिरला ग्रुप रिफाइनरी के पास एचएसआईआईडीसी की साइट पर नया प्लांट लगा रहा है। इसके लिए काम चल रहा है। साइट पर 31 अगस्त 2023 को बैरियर का डिब्बा आया था। इसमें 308 पीस थे। 31 जनवरी 2023 को साइट पर एंटी कोलिजन सेंशन की स्क्रीन साइट पर आई थी। इसके साथ एक ब्ल्यू स्पॉट लाइट भी थी। इसकी कीमत 10.24 लाख रुपये थी। कंपनी की साइट पर अब तक चहारदीवारी नहीं है। चोरों ने साइट पर घुसकर ये सामान चोरी कर लिया। इसमें कंपनी को 10.24 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपी का पता लगाकर उन पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed