फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Goods burnt in fire in two rooms in Dadola

Panipat News: डाडोला में दो कमरों में आग से सामान जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 03:22 AM IST
विज्ञापन
Goods burnt in fire in two rooms in Dadola
समालखा। डाडोला गांव में घर में छत पर बने दो कमरों में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। परिजनों ने शार्ट सर्किट आग लगने का कारण बताया है।दमकलकर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

डाडोला गांव दिलशाद ने बताया कि वह समालखा गैस एजेंसी में काम करता है। उसके दोनों बेटे भी वीरवार सुबह काम के लिए चले गए थे। उनकी पत्नी व लड़के की बहू मकान में शाम के समय कपड़े धो रही थी। उन्हें अचानक ऊपर कमरों में धुआं उठता दिखा। आग को देख पडोसी इकट्ठा हो गए। इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग ज्यादा होने के कारण दूसरी दमकल गाड़ी को बुलाना पड़ा। इसके बाद उसकी पत्नी ने फोन कर दिलशाद को घटना की जानकारी दी। वह काम छोड़कर समालखा से घर पहुंचा। घर में हुए नुकसान को देखकर वह बेहोश हो गया। उन्होंने बताया कि ऊपर के दोनों कमरे में कड़ी की छत बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन लाख के गहने बेड, फ्रिज, वाशिंग मशीन, संदूक, कपड़े, सोने चांदी के गहने जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed