फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Goods burnt along with machines due to fire in Woolen Mill

Panipat News: वूलन मिल में आग लगने से मशीनों के साथ जला माल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Goods burnt along with machines due to fire in Woolen Mill
पानीपत। उग्राखेड़ी गांव में सनौली रोड स्थित सीबी वूलन मिल में बुधवार को आग लग गई। जिसमें दो गोदाम गिर गए और मशीन समेत कच्चा व तैयार माल जल गया। तीन घंटे तक लगी रही आग को बुझाने के लिए पानीपत समेत करनाल, सोनीपत व थर्मल से दमकल की गाड़ियां मंगवाईं गईं।
विज्ञापन

दमकल कर्मचारियों ने दस गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।
आग बुधवार सुबह करीब सवा 11 बजे लगी। सीबी वूलन मिल के निदेशक ने बताया कि मिल में एक साथ चिंगारी लगी। उन्होंने इस पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती चली गई। कुछ ही देर में आग चारों तरफ फैल गई। दमकल कर्मचारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। आग के लगातार बढ़ने पर सोनीपत, करनाल, घरौंडा व थर्मल की गाड़ियों की मदद ली। करीब दस गाड़ियों की मदद से दोपहर बाद सवा दो बजे आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। इसमें मिल बिल्डिंग, छत और दो गोदाम गिर गए। इसके साथ पंचिंग मशीन और कच्चा व तैयार माल जल गया। दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन अमित गोस्वामी ने बताया कि दमकल विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। आग पर काबू पा लिया गया है। गर्मी के इस मौसम में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed