फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Good business is expected during the event.

Panipat News: समागम के दाैरान अच्छे व्यापार की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 03:27 AM IST
विज्ञापन
Good business is expected during the event.
समालखा। एक तरफ जहां भोड़वाल माजरी गांव में निरंकारी समागम शुरू हो गया है, वहीं समागम स्थल के आसपास के गांवों के साथ समालखा का बाजार भी सजकर तैयार हो गया है। समालखा में परचून व दूसरी दुकानों पर भी कंबल, गर्म चादर व बाथमेट समेत गृह सज्जा का सामान पहुंच गया है। रेलवे रोड पर पूरे बाजार में चारों तरफ कंबल और चादर ही नजर आ रहा है।
विज्ञापन

देशभर से श्रद्धालु आत्ममंथन थीम पर सतगुरु माता के प्रवचन सुनने पहुंचे हैं। हर रोज दोपहर बाद सत्संग होगा। ऐसे में लोग पानीपत आकर अपनी खरीदारी करना पसंद करते हैं। वे सुबह से दोपहर तक समालखा व पानीपत के बाजार में खरीदारी करने में लगे हैं। इनमें कंबल, चादर और गृह सज्जा के अन्य सामान हैं। मध्य प्रदेश की अमनी और त्रिशला ने बताया कि वे चार दिवसीय समागम में हर साल शामिल होती हैं। वे यहां बाजार कंबल और अन्य सामान खरीदती हैं। यह सामान सामान घर में प्रयोग के लिए होता है। इसके बाद सालभर कंबल या अन्य इस तरह का सामान खरीदना नहीं पड़ता।
विज्ञापन

ऑटोचालकों की चांदी : निरंकारी समागम के कारण ऑटो वालों के काम में बढ़ोत्तरी हुई है। निरंकारी मिशन द्वारा संगत को लाने ले जाने के लिए अपने वाहन लगाए गए हैं इसके बावजूद भी सैकड़ों श्रद्धालु वहां जाने तथा आने के लिए ऑटो का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह से लेकर रात तक ऑटो वाले कई चक्कर लगाकर सवारियां ढोने का काम कर रहे हैं इसकी उनकी पौ बारह हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed