{"_id":"68d833533e35dbac2d08dae9","slug":"global-youth-festival-from-october-2-panipat-news-c-244-1-pnp1007-144540-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ग्लोबल युवा महोत्सव 2 अक्टूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ग्लोबल युवा महोत्सव 2 अक्टूबर से
Sun, 28 Sep 2025 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। गांधी ग्लोबल फैमिली, नेशनल यूथ प्रोजेक्ट और संत निरंकारी मिशन के संयुक्त तत्वावधान में 2 से 7 अक्टूबर तक ग्लोबल युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव असंध रोड स्थित संत निरंकारी भवन में होगा। इसमें देश के लगभग सभी राज्यों और विदेश से करीब 400 युवा भाग लेंगे।
स्वागत समिति की अध्यक्ष निर्मल दत्त, गांधी ग्लोबल फैमिली के महासचिव राम मोहन राय और महोत्सव समन्वयक पूजा सैनी ने बताया कि कार्यक्रम नेशनल यूथ प्रोजेक्ट तथा संत निरंकारी मिशन के सहयोग से आयोजित हो रहा है। महोत्सव में पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, शहीद भगत सिंह के भतीजे प्रो. जगमोहन सिंह, सुभाष चंद्र बोस के भाई के पौत्र सौम्या शंकर बोस, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुनील शास्त्री, जम्मू कश्मीर से पद्मश्री डॉ. एसपी वर्मा, बाली इंडोनेशिया से पद्मश्री इंद्रा उदयना, राष्ट्रीय सेवा योजना के सचिव रण सिंह परमार प्रमुख होंगे।
स्वागत समिति के प्रमुख सदस्य सचिव अरविंद डावर, गीता यूनिवर्सिटी से वीसी एसपी बंसल, रोहतक मेडिकल यूनिवर्सिटी से डॉ. एसएस सांगवान, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से मोहनजीत सिंह, आर्य पीजी कॉलेज से प्रिंसिपल जगदीश गुप्ता, नारी कल्याण समिति संस्थापक कंचन सागर, मुस्लिम एकता समाज संयोजक इरशाद अली, सेंट मैरी स्कूल प्रबंधक फादर कार्तिक, साहित्यकार रमेश चंद पुहाल, बार एसोसिएशन प्रधान सुरेंद्र कुमार दुहन, पानीपत अर्बन कोऑपरेटिव बैंक संस्थापक ओपी शर्मा रहेंगे।