फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gardener dies after being crushed by truck

Panipat News: ट्रक के कुचलने से माली की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Gardener dies after being crushed by truck
पानीपत। रिफाइनरी टाउनशिप के गेट पर एक ट्रक ने साइकिल सवार माली को कुचल दिया। माली की मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भतीजे के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। अब उसकी धरपकड़ जारी है।
विज्ञापन


करनाल के खोरा खेड़ी गांव निवासी राजबीर ने बताया कि रिफाइनरी टाउनशिप के स्टेट ऑफिस में बतौर सुपरवाइजर कार्यरत है। उसका चाचा इश्मा (52) भी टाउनशिप में बतौर माली कार्यरत था। वह वीरवार शाम को टाउनशिप के गेट पर अपने चाचा इश्मा के इंतजार में खड़ा था। उसका चाचा इश्मा साइकिल पर आ रहा था। इसी वक्त पीछे से एक बजरी से लदा हुआ एक ट्रक आया और उसके चाचा इश्मा को कुचल दिया। उसके चाचा की मौके पर पर ही मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed