{"_id":"667f569f1d1b8f547b07cd54","slug":"garbage-was-thrown-into-the-drain-with-a-net-silt-was-taken-out-with-jcb-panipat-news-c-244-1-pnp1004-120291-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ड्रेन में जाल फेंक निकाला कूड़ा, जेसीबी से निकाली सिल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ड्रेन में जाल फेंक निकाला कूड़ा, जेसीबी से निकाली सिल्ट
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम अधिकारियों ने ड्रेन नंबर एक और कुटानी रोड के नाले की सफाई शुरू करवा दी है। इसके लिए निगम ने दोनों जगहों पर दो जेसीबी मशीन और करीब 50 कर्मचारी लगाए। ड्रेन की सफाई के लिए पहले ड्रेन में जाल फेंक कर कूड़ा निकाला गया। इसके बाद ड्रेन की सिल्ट को जेसीबी से निकाला गया। वहीं, कुटानी रोड के नालों की पहले जेसीबी मशीन से सफाई कराई गई। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने नाले को साफ कर दिया। इनके अलावा जीटी रोड पर भी कई ड्रेन प्वाइंट पर एलएंडटी ने निगम के सहयोग से सफाई का काम शुरू करवा दिया है। अधिकारियों ने पूरी सफाई की रिपोर्ट निगम आयुक्त को सौंपी है।
गौरतलब है कि अमर उजाला ने ड्रेन नंबर-वन और शहर के नालों की सफाई का सच शुक्रवार के अंक में कागजों में सफाई, नाले-सीवर गंदगी से अटे शीर्षक के साथ समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके साथ निगम आयुक्त साहिल गुप्ता ने वीरवार को ही पूरी इंजीनियरिंग विंग और सफाई शाखा के अधिकारियों के साथ शहर में मुख्य निकासी प्रबंधों का जायजा लिया। आयुक्त ने ड्रेन की निरीक्षण कर कई जगह से इसकी सफाई करने के आदेश दिए। वहीं, कुटानी रोड के नाले की सफाई करने के आदेश भी दिए थे। जिस पर निगम अधिकारी तुंरत प्रभाव से वीरवार शाम को ही जुट गए थे। शुक्रवार तक ड्रेन के मुख्य प्वाइंट और कुटानी रोड के नाले की सफाई करवा दी गई है।
निगम आयुक्त साहिल गुप्ता का कहना है कि शहर की निकासी के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन पर काम चालू है। शहर में जलभराव न हो इसके लिए निगम अधिकारी प्रयासरत हैं।